फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Look up and to the world , do something big dreams PM

बड़े सपने देखिए और दुनिया के लिए कुछ करिए ः पीएम

Tue, 23 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Tue, 23 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Look up and to the world , do something big dreams PM

माघी पूर्णिमा पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री सुबह सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने और लंगर छकने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यहां मेधावियों को उपाधि और पदक से नवाजने के बाद प्रधानमंत्री ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। मोदी ने विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय को दिव्यदृष्टा और दूरदर्शी बताते हुए याद किया।

विज्ञापन

 पीएम ने उपाधि पाने वाले युवाओं से कहा कि यह दीक्षांत समारोह है। इसे शिक्षांत समारोह न समझें। यह नई प्रेरणा का अवसर है। आपके अंदर का जिज्ञासु विद्यार्थी कभी मुरझाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

होनहार विद्यार्थियों से कहा कि सपने बड़े देखिए और दुनिया के लिए कुछ करिए।
पीएम मोदी ने युवाओं से कहा कि देश-दुनिया के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। उनके बीच आपकी भूमिका क्या हो, इसे तलाशें। कुछ ऐसा करें कि लोग युगों तक याद करें। नए-नए अनुसंधान के बारे में सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महज डिग्री के लिए पढ़ने का क्या मतलब है। आदिवासी क्षेत्रों में सिकल सेल (आनुवांशिक रक्त विकार) जैसी गंभीर बीमारी के इलाज का सही तरीका अब तक नहीं खोजा जा सका है। क्या ऐसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने का कोई उपाय हम खोज सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से परेशान है। पूरी दुनिया पेरिस में जुटी थी। 2030 तक धरती का तापमान दो डिग्री कम करना है। क्या हम यह चुनौती स्वीकार कर सकते हैं।
हमारे भीतर तमाम तत्व ज्ञान है। हम दुनिया को परिवार और ब्रह्मांड को कुनबा मानते हैं। पूछा कि क्या हम दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए कोई रास्ता निकाल सकते हैं।

पीएम ने युवा शक्ति से कहा कि प्रकृति के साथ संघर्ष नहीं संवाद होना चाहिए। बताया कि अमेरिका, फ्रांस, भारत और बिल गेट्स का स्वयंसेवी संगठन मिलकर इस मसले पर काम कर रहे हैं।
पहली बार दुनिया के 122 देशों का संगठन बना है, भारत जिसका अध्यक्ष है। इससे तो हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed