फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lolark Kund security arrangements due to crowd of devotees in varanasi

Varanasi: लोलार्क कुंड की सुरक्षा संभालेंगे पांच एडीसीपी और आठ सीओ, 24 घंटा पहले ही लग गई श्रद्धालुओं की कतार

Sun, 08 Sep 2024 09:41 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Sep 2024 09:41 AM IST
सार

लोलार्क कुंड पर श्रद्धालुओं की कतार 24 घंटे पहले से ही लग गई। वहीं रविवार की सुबह से श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया। लोलार्क कुंड में स्नान करने आए भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Lolark Kund security arrangements due to crowd of devotees in varanasi
लोलार्क कुंड में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोलार्क कुंड में स्नान के लिए 24 घंटे पहले से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होने लगे। कुंड से लेकर सड़क की बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं ने अपनी जगह लेनी शुरू कर दी। कुंड के आसपास का इलाका पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर गया। मेला क्षेत्र में दुकानें सज गई हैं। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा, काशी जोन के डीसीपी गौरव बंशवाल लोलार्क कुंड पहुंचे। मेले में आने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा प्वाइंटों का उन्होंने निरीक्षण किया।

विज्ञापन


नौ सितंबर को लोलार्क षष्ठी पर लोलार्क कुंड का स्नान होगा। रविवार की मध्य रात्रि के बाद से होने वाले स्नान के लिए श्रद्धालु शनिवार की देर शाम से ही कुंड की बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि कुंड मेले में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार होंगे। 
विज्ञापन




इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच एडिशनल एसपी, 8 क्षेत्राधिकारी, 14 निरीक्षक, 40 उपनिरीक्षक सहित 200 पुलिसकर्मी, 100 महिला पुलिसकर्मी, एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने सुरक्षा प्वाइंटों पर महिला और पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ ही आने और जाने वाले रास्तों पर वन वे ट्रैफिक करने का भी निर्देश दिया। वैकल्पिक रास्ते पर किसी प्रकार की भीड़भाड़ नहीं होगी। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स की मांग की गई है। कुंड के भीतर एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान तैनात होंगे। वालंटियर भी मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे। 




भीड़भाड़ की निगरानी सीसी फुटेज और ड्रोन से की जाएगी। रविवार की मध्यरात्रि के बाद से स्नान आरंभ हो जाएगा। शनिवार दोपहर से ही लोग स्नान के लिए कुंड पर पहुंचने लगे। नगर निगम की तरफ से बैरिकेडिंग के ऊपर धूप से बचने के लिए पर्दा लगवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed