{"_id":"675d3374a621d0d91503df60","slug":"loknath-patel-of-varanasi-gave-away-land-worth-3-75-lakh-rupees-for-free-vda-honoured-him-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े दिलवाला है ये शख्स: वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुफ्त में दी जमीन, वीडीए ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े दिलवाला है ये शख्स: वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुफ्त में दी जमीन, वीडीए ने किया सम्मानित
Sat, 14 Dec 2024 12:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:57 PM IST
सार
सामान्य तौर पर देखा जाता है कि छोटी- छोटी जमीनों को लेकर लंबे समय तक विवाद चलता है। कई मामले कोर्ट तक पहुंचते हैं तो कई मामलों में मारपीट और हत्या जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। इस दौर में भी वाराणसी के एक शख्स ने सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी जमीन मुफ्त में दे दी।
विज्ञापन
लोकनाथ पटेल को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सड़क चौड़ीकरण के लिए 3.75 लाख रुपये कीमत की जमीन लोकनाथ पटेल ने वीडीए को दी। इसके लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने जमीन मालिक को सम्मानित किया। शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वीडीए उपाध्यक्ष ने जनहित के कार्य के लिए निजी भूमि निशुल्क देने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन
सामान्य परिवार से आने वाले लोकनाथ पटेल ने रास्ता संकरा होने के कारण यहां होने वाले विकास कार्य में अड़चन न आए इसके लिए जमीन वीडीए को दी। वीडीए उयाध्यक्ष ने कहा कि लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण में मुख्य मार्ग से शिवनगर जाने वाले रास्ते के मार्ग पर होने वाले विकास कार्य में एक निजी जमीन बाधक बन रही थी।
विज्ञापन
यहां दुकान, टॉयलेट, चाहरदीवारी के रूप में निर्मित 100 फीट लंबाई और पांच फीट चौड़ाई में आ रही निजी जमीन को लेने के लिए अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा और योजना सलाहकार प्रभाकर पांडेय को लगाया गया। उन्होंने भूमि स्वामी से बातचीत की। आपसी सहमति से भूमि स्वामी ने निशुल्क जमीन देने की बात कही।
विज्ञापन