छठे चरण में हुआ था मतदान, सपाइयों की शिकायत से इस जिले में कल होगी दोबारा वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में है। इसके पहले 12 मई को हुए छठे चरण के मतदान में आजमगढ़ की दो सीटों पर भी मतदान हुआ था। लेकिन वीवीपैट की गड़बड़ी के कारण यहां पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
आजमगढ़ में 12 मई को हुए मतदान के दौरान वीपीपैट खराब हो गई थी। वीवपैट पर प्रत्याशियों का सिंबल फीड नहीं था और पूरा मतदान हो गया। शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां पुनर्मतदान की संतुति आयोग से की गई थी। आयोग की मंजूरी के बाद यहां रीपोलिंग कराई जा रही है।
बूथ पर कुल 1023 मतदाता हैं। शनिवार जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी तथा तृतीय मतदान अधिकारी सहित माइक्रो आर्ब्जवर है।
ये था पूरा मामला
आजमगढ़ लोकसभा सीट अंतर्गत विधानसभा मुबारकपुर के मतदेय स्थल संख्या-337 प्राथमिक विद्यालय करऊत पर 12 मई को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान यहां वीपीपैट खराब हो गई थी। वोटर अपना वोट डाल रहे थे, लेकिन वीवपैट पर प्रत्याशी का सिंबल शो नहीं कर रहा था कि वोट किसे गया।
सिबंल के रूप नें अल्फा, बीटा जैसे सिंबल आ रहे थे। वीवपैट पर प्रत्याशियों का सिंबल फीड नहीं था और आधा मतदान ऐसे ही हो गया। शिकायत मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां पुनर्मतदान की संस्तुति आयोग से की गई थी। आयोग की मंजूरी के बाद यहां रीपोलिंग कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान एक मतदाता ने पीठासीन अधिकारी से इसकी शिकायत की थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया और आधा मतदान करा दिया गया। आधे मतदान के दौरान एक जानकार वोटर की नजर इस पर गई तो उसने इसके शिकायत की।
सपाइयों को भी जानकारी होने पर इसकी शिकायत की। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने इसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। इसके बाद एक वीवीपैट बदली गई तो वो खराब निकला। तीसरी वीवपैट लगाकर यहां पर मतदान पूरा किया गया।
मतदान होने के बाद ईवीएम आदि जमा कर दी गई, लेकिन मतदान के दौरान पेश आई इस विकट समस्या का जिक्र पीठासीन अधिकारी ने अपनी डायरी में भी नहीं किया। न ही इसकी जानकारी मुख्यालय पर दी गई। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि मुबारकपुर विस के बूथ संख्या 337 पर वीवीपैट खराब होने और इसकी शिकायत होने की जानकारी की उल्लेख पीठासीन अधिकारी ने अपनी डायरी में भी नहीं की। न ही इसकी जानकारी मुख्यालय को दी गई। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा कार्रवाई होगी।