चंदौली के मतदान केंद्र पर भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, विधायक पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली में मतदान के समय भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
चंदौली छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज परशुराम नतदन केंद्र पर रविवार को सुबह 10 बजे सपा और भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे का झंडा हटाने की बात पर बहस कर रहे थे। इसके बाद पहले लाइन में लगने की होड़ को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।
जिसमें भाजपा कार्यकर्ता बूथ उपाध्यक्ष छोटेलाल और राहुल वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
वहीं, मतदान केंद्र पर सुबह झंडा हटाने को लेकर हुआ विवाद दोपहर 12.30 बजे गहराने लगा। मौके पर पहुंचीं भाजपा विधयाक साधना सिंह पर उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद विधायक ने भी पुलिस के साथ हाथ में लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।