फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 7th Phase Voting In chandauli SP BJP worker stoning on MLA

चंदौली के मतदान केंद्र पर भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, विधायक पर पथराव, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Sun, 19 May 2019 02:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 19 May 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 7th Phase Voting In chandauli SP BJP worker stoning on MLA
विधायक पर पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली में मतदान के समय भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मारपीट में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


चंदौली छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज परशुराम नतदन केंद्र पर रविवार को सुबह 10 बजे सपा और भाजपा के कार्यकर्ता एक दूसरे का झंडा हटाने की बात पर बहस कर रहे थे। इसके बाद पहले लाइन में लगने की होड़ को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


जिसमें भाजपा कार्यकर्ता बूथ उपाध्यक्ष छोटेलाल और राहुल वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019 7th Phase Voting In chandauli SP BJP worker stoning on MLA
लाठी चार्ज करतीं विधायक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मतदान केंद्र पर सुबह झंडा हटाने को लेकर हुआ विवाद दोपहर 12.30 बजे गहराने लगा। मौके पर पहुंचीं भाजपा विधयाक साधना सिंह पर उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी के जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद विधायक ने भी पुलिस के साथ हाथ में लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed