फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election seven round voting narendra modi neeraj shekhar ajay rai mahendra nath pallavi patel

Lok Sabha Election: 7वें चरण में PM, पूर्व PM के बेटे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व दो केंद्रीय मंत्री मैदान में

Mon, 06 May 2024 03:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 03:52 PM IST
सार

Lok Sabha Election: बलिया संसदीय सीट से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर अबकी भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और अनुप्रिया पटेल के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की प्रतिष्ठा भी होगी दांव पर लगी है। पूर्वांचल के सात जिलों की आठ लोकसभा सीटों पर एक जून को वोट पड़ेंगे और 14 मई तक नामांकन पत्र दाखिल होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election seven round voting narendra modi neeraj shekhar ajay rai mahendra nath pallavi patel
नरेंद्र मोदी, नीरज शेखर, डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल और अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सातवें यानी आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सात मई से प्रारंभ होगी, जो 14 मई तक चलेगी। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर, मोदी मंत्रिमंडल के दो वरिष्ठ सहयोगी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय व अनुप्रिया पटेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय चुनाव मैदान में हैं। अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच 15 मई को होगी जबकि 17 मई को नाम वापसी की अंतिम समयसीमा है।

विज्ञापन


पीएम मोदी 14 को, अजय राय 10 को करेंगे नामांकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वे 14 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले 13 को वे काशी में रोड शो कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। मोदी 2014 और 2019 में वाराणसी सीट से सांसद रहे हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मोदी के खिलाफ लगातार तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। अजय राय इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर 10 मई को परशुराम जयंती के दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


बलिया में नीरज शेखर 10 को दाखिल करेंगे पर्चा
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर परशुराम जयंती के दिन यानी 10 मई को पर्चा दाखिल करेंगे। नीरज इससे पहले दो बार बलिया सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। हालांकि दोनों ही बार उन्होंने सपा के टिकट पर जीत हासिल की है। यह पहला मौका होगा, जब नीरज भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली में अक्षय तृतीया के दिन महेंद्रनाथ करेंगे नामांकन
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय अक्षय तृतीया के दिन यानी 10 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पांडेय तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे 2014 और 2019 में चंदौली सीट से ही सांसद रहे हैं। इस बार यहां उनका मुकाबला सपा के सिंबल पर लड़ रहे इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह और बसपा के सत्येंद्र मौर्य से है।


मिर्जापुर में अनुप्रिया के नाम की चर्चा, मगर नाम का एलान नहीं
अपना दल सोनेलाल के कोटे वाली मिर्जापुर और राॅबटर्सगंज संसदीय सीट पर पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। मिर्जापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के ही लड़ने की चर्चा है। हालांकि पार्टी की ओर से उनके नाम का अधिकृत एलान नहीं किया गया है। यही हाल रॉबटर्सगंज संसदीय सीट का भी है। यहां भी अद-एस के उम्मीदवार के नाम का एलान अभी नहीं हुआ है।

किस सीट से अभी कौन है सांसद
सीट सांसद पार्टी
वाराणसी नरेंद्र मोदी भाजपा
चंदौली डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भाजपा
गाजीपुर अफजाल अंसारी बसपा
बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा
घोसी अतुल राय बसपा
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल अद-एस
राॅबट्र्सगंज पकौड़ी लाल कोल अद-एस
सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed