फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Result Robertsganj Ghosi and Salempur Result first

Lok Sabha Election Result: सबसे पहले आएंगे रॉबर्ट्सगंज, घोसी और सलेमपुर के नतीजे; मतगणना शुरू

Tue, 04 Jun 2024 08:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 04 Jun 2024 08:05 AM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। आज इन सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में सबसे पहले घोसी मऊ, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र और सलेमपुर के नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Result Robertsganj Ghosi and Salempur Result first
Lok Sabha Election Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल और सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। इन सबके पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। हैं, जो दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


छह सीटों के प्रत्याशी पहली बार चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से चुनाव मैदान में हैं। वह भी पीएम मोदी के खिलाफ तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल में सबसे पहले घोसी मऊ, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र और सलेमपुर के नतीजे आएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इन सीटों के नतीजे दोपहर दो बजे तक घोषित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, बलिया और सलेमपुर के नतीजे शाम चार से छह बजे तक आ सकते हैं। हालांकि रूझान सुबह से मिलने लगेगा।




पूर्वांचल की जिन 13 सीटों पर मंगलवार को मतगणना होगी, उनमें से नौ सीटें (वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, बलिया, भदोही, सलेमपुर, मछलीशहर, आजमगढ़) भाजपा-अपना दल एस के पास हैं। चार सीटें (गाजीपुर, जौनपुर, घोसी मऊ, लालगंज) बसपा के पास हैं। मतगणना से पता चलेगा कि भाजपा गठबंधन अपना गढ़ बचा सका या फिर सेंधमारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed