{"_id":"665616d50d51540f390ec7ed","slug":"lok-sabha-election-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-said-akhilesh-yadav-is-corrupt-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले, अखिलेश यादव का लगाव गुंडे, माफिया और भ्रष्टाचारियों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले, अखिलेश यादव का लगाव गुंडे, माफिया और भ्रष्टाचारियों से
Tue, 28 May 2024 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 11:09 PM IST
सार
Lok Sabha Election: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरी बाद मोदी सरकार और अबकी बार चार सौ पार होगा। काशी से मेरा पुराना नाता है। 2014 केपहले काशी आता जाता रहा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने दुर्ग विनायक मंदिर में दर्शन पूजन कर चार सौ पार का संकल्प लिया। पुजारी ईशांत दुबे ने संकल्प कराया। बनकटी हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य के साथ मौजूद भाजपा के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का लगाव अतीक और मुख्तार से था। उनका लगाव गुंडे, माफिया और भ्रष्टाचारियों से रहता है। मंगलवार को झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सपा सरकार में होती तो आधा बनारस दूसरे प्रदेश में चला गया होता।
विज्ञापन
उनके कार्यकाल में अपहरण, जमीनों का कब्जा होता था। उस समय मैं नारा लगाता था जिस गाड़ी में सपा का झंडा ,उस गाड़ी में बैठा गुंडा। मनमोहन सिंह की सरकार में राहुल गांधी सुपर पीएम केरूप में काम करते थे। पता चला कि वे दोनों वाराणसी हैं। इनको ये नहीं पता तुष्टिकरण की राजनीति से देश बाहर निकल चुका है। अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू से 370 हटवाया। इस बार के संकल्प समान नागरिक संहिता का वायदा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी बौखलाई हैं। घबराई हैं। वहां भ्रष्टाचार केसारे रिकार्ड टूट गए हैं। दस साल तो अभी ट्रेलर है। असली पिक्चर तो चार जून केबाद दिखाई जाएगी। बाबा विश्वनाथ मंदिर के उस हिस्से में जहां नमाज पढ़ी जाती है, उसकेसाथ न्याय होगा। बाबा अदालत में है। इस बार इतिहास में सबसे कम सीट कांग्रेस की आ रही है। इस बार 40 के नीचे सिमट रही है। दूसरा साथी चार सीट परं सिमटने वाला है।
विज्ञापन
आपको याद है 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा मइया, बाबा विश्वनाथ, कालभैरव का दर्शन पूजन कर संसद में गए थे। संसद में प्रवेश से पहले साष्टांग दंडवत किए थे। ये भारत के लोकतंत्र का मंदिर है। बाबा साहब के बनाए संविधान के अंदर श्रीराम का दरबार, बाबा विश्वनाथ, गौतम बुद्ध, महावीर, सम्राट अशोक की लाट है। मेरा धर्मग्रंथ संविधान है।