फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Congress leader Pawan Kheda said India made dependent on five kilos of food grains

UP Politics: ‘पांच किलो अनाज पर भारत को निर्भर कर दिया गया है’, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कही बड़ी बात

Sun, 26 May 2024 02:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 02:43 PM IST
सार

Varanasi News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के साथ पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Congress leader Pawan Kheda said India made dependent on five kilos of food grains
पत्रकारवार्ता के दौरान पवन खेड़ा व कांग्रेस के अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने देश को पांच किलो अनाज पर ही निर्भर कर दिया है। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने व्यक्त किए। वे रविवार को लहुराबीर स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार-वार्ता में बोल रहे थे। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हार की हताशा में इतना ज्यादा अपने स्तर और गरिमा को घटा रहे हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कभी कहते हैं कांग्रेस के लोग मंगलसूत्र छीन लेंगे। भैंस छीन लेंगे। कभी हिंदू मुसलमान पर उतर आते हैं। कभी विपक्षी दलों से कहते हैं मुजरा कर लो, यह सब क्या है? अब अगर राहुल गांधी न्याय की बात करते हैं। लोगों को अब न्याय की बात पर भरोसा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई ठोस रणनीति इस देश के युवाओं, किसानों, दलितों और पिछड़ों के लिए नहीं है, इसीलिए भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। जब 272 पर सरकार बन सकती है तो भाजपा को 400 की आवश्यकता क्यों है? इसका कारण साफ है संविधान बदलने की मंशा है। इंडिया गठबंधन को 6 चरणों के चुनाव में 272 सीट पर विजय मिल चुकी है। अब इसके ऊपर जितनी सीट मिले वह बोनस में रहेगी।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, गरिमा दसौनी, डाॅ. सी.पी.राय, संजीव सिंह, डाॅ. सतीश राय, शैलेंद्र और नृपेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed