{"_id":"665a835d0339dd35770a0d47","slug":"lok-sabha-election-booth-in-kashi-will-get-food-along-with-ac-buttermilk-and-lassi-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: काशी का एसा बूथ जहां AC, छाछ और लस्सी संग मिल रहा नाश्ता, पढ़ें- और क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: काशी का एसा बूथ जहां AC, छाछ और लस्सी संग मिल रहा नाश्ता, पढ़ें- और क्या है खास
Sat, 01 Jun 2024 07:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2024 07:49 AM IST
सार
Lok Sabha Election: गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर टेंट लगाया गया है। साथ ही मतदाताओं के लिए कारपेट की भी व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र पर अगर कोई बुजुर्ग या दिव्यांग आता है तो उनको ले जाने के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बूथ केंद्र पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आमचुनाव के आखरी चरण में वाराणसी में मतदान हो रहा है। एसे में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए तरह तरह की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में भेलूपुर जोन के हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्धविद्यालय में बने मॉडर्न बूथ पर मतदाताओं के लिए ऐसी की व्यवस्था की गई है। जब मतदाता अपना मतदान कर के बाहर निकलेंगे तो उनको ठंडे पानी छाछ और लस्सी दी जाएगी। साथ ही मतदाताओं के लिए खाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान प्रसाद पोद्दार ट्रस्ट के मैनेजर नीरज दुबे ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को गर्मी न लगे इसके लिए हमारे बूथ पर ऐसी चलेगी। साथ ही मतदाताओं को ठंडी छाछ लस्सी और पानी के साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई है। जो मतदाता भोजन करना चाहे वो कर सकता है।
विज्ञापन
