फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election BJP deposit confiscated in Bhadohi Ghazipur Chandauli Ghosi

Lok Sabha Election: 2009 में भदोही, गाजीपुर, चंदौली, घोसी में जब्त हो गई थी BJP की जमानत, जानें- अन्य आंकड़ें

Sat, 04 May 2024 06:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
राहुल दुबे, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 May 2024 06:28 PM IST
सार

Lok Sabha Election: भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में नारा दिया था कि अच्छे दिन आएंगे। उससे पहले पूर्वांचल में भाजपा के भी दिन अच्छे नहीं थे। 2014 में ही भाजपा के अच्छे दिन आए और आजमगढ़ छोड़कर सभी सीटों पर जीत हासिल कर ली। वहीं उससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा की इन 13 सीटों में से सिर्फ वाराणसी और आजमगढ़ ही भाजपा के हिस्से में आई थी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP deposit confiscated in Bhadohi Ghazipur Chandauli Ghosi
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वाराणसी सीट पर भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी सांसद बने थे और आजमगढ़ से रमाकांत यादव ने जीत हासिल की थी। भदोही, गाजीपुर, चंदौली और घोसी में तो भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। सिर्फ लालगंज सीट पर ही भाजपा दूसरे स्थान पर थी। अधिकतर सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी और कुछ सीटों पर चौथे और पांचवें नंबर पर थी।

इन सीटों पर जब्त हो गई थी जमानत

  • भदोही : बसपा के गोरखनाथ पांडेय ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 1,95,808 वोट मिले और पांचवें नंबर पर रहे भाजपा के डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 57,672 वोट मिले थे।
  • विज्ञापन
  • गाजीपुर : समाजवादी पार्टी के राधे मोहन सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्हें 3,79,233 वोट मिले थे और भाजपा के प्रभुनाथ 21,679 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें कुल मतदान के सिर्फ 1.42 फीसदी ही वोट मिले थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चंदौली : सपा के रामकिशुन 1,80,114 वोटों के साथ सांसद बने और भाजपा के जवाहर लाल जायसवाल 76,096 वोट के साथ पांचवें नंबर पर रहे थे। मात्र सवा फीसदी वोट ही हासिल कर सके थे।
  • घोसी : बसपा के दारा सिंह चौहान ने 2,20,695 वोटों के साथ जीत हासिल की और भाजपा के भाजपा के राम इकबाल को सिर्फ 95,340 वोट मिले। उनकी जमानत भी जब्त हो गई।


2009 लोकसभा में यह थी स्थिति

लोकसभा सांसद भाजपा की स्थिति
वाराणसी डॉ. मुरली मनोहर जोशी (भाजपा)  
बलिया नीरज शेखर (सपा) मनोज सिन्हा (3)
गाजीपुर राधे मोहन सिंह (सपा ) प्रभुनाथ (3)
आजमगढ़ रमाकांत यादव (भाजपा)  
मिर्जापुर बाल कुमार पटेल (सपा) अनुराग सिंह (3)
जौनपुर धनंजय सिंह (बसपा) सीमा (3)
भदोही गोरखनाथ जीते (बसपा) डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (5)
चंदौली रामकिशुन (सपा) जवाहर जायसवाल (4)
मछलीशहर तूफानी सरोज (सपा) विद्यासागर (3)
सलेमपुर रमाशंकर राजभर (बसपा)   
घोसी दारा सिंह चौहान (बसपा) राम इकबाल (4)
राबर्ट्सगंज पकौड़ी लाल सपा (सपा) राम सकल (3)
लालगंज डॉ. बलिराम (बसपा) नीलम सोनकर (23)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed