फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election Azamgarh jaunpur mau Ghazipur Ballia bjp politician public meeting

Lok Sabha Election: पूर्वांचल में दिग्गजों का दंगल, आजमगढ़ सहित इन जिलों में जनसभाएं; पढ़ें- पल पल के अपडेट

Sun, 19 May 2024 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 May 2024 03:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही हैं। रविवार को यूपी के गाजीपुर व बलिया में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मऊ में बसपा प्रमुख मायावती, जौनपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाह, आजमगढ़ यूपी के मुख्यमंत्री योगी और भदोही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की जनसभाएं हैं। लोकसभा की इन सीटों भाजपा के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। साथ ही इनके समर्थन में वोट की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Azamgarh jaunpur mau Ghazipur Ballia bjp politician public meeting
आजमगढ़ में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में रविवार को पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के समर्थन में वोट मांगा। साथ ही विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले कहीं घटना होती थी तो आजमगढ़ का नाम जुड़ता था। कहा कि आप देख रहे होंगे कि अयोध्या कैसे चमक रही है। पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं आज उनका स्वागत हो रहा है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया वहीं पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। इसके बाद भी अगर कोई पाकिस्तान का राग अलाप रहा है तो वह पाकिस्तान जाए देश के लिए अच्छा होगा। कहा कि आतंकवादियों का राम-नाम सत्य हो रहा है। यूपी में कोई भी गुंडा संपत्ति नहीं जुटा पा रहा है। उन पर सरकार की नजर है। सपा के शासन में गुंडे दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करते थे।
विज्ञापन


कहा कि योगी ने कहा कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम लला को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान किया गया है। पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवाभगत होती है। पहले सपा सरकार में उन आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया गया था, जिन्होंने अयोध्या में राममंदिर और वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आतंकवादियों की रामनाम सत्य है की यात्रा निकल रही है। आज कोई गुंडा और माफिया किसी गरीब, किसी बेटी किसी व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनने का दु:साहस नहीं कर सकता। इनके सरगना कह रहे हैं योगी जी को बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए, मैं कहता हूं कि चिंता न करो जो बचे हैं वह भी चुनाव बाद पूरा हो जाएगा।

सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि अच्छा चुनना चाहिए। इस चुनाव में आपको सपा की जमानत जब्त करने का काम करना है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए निरहुआ का आजमगढ़ से जीतना जरूरी है।

आतंकवादियों की रामनाम सत्य है... की यात्रा निकल रही है
योगी ने कहा कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में श्रीराम लला को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान किया गया है। पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज आवाभगत होती है। पहले सपा सरकार में उन आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया गया था, जिन्होंने अयोध्या में राममंदिर और वाराणसी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला किया था।

आज आतंकवादियों की रामनाम सत्य है की यात्रा निकल रही है। आज कोई गुंडा और माफिया किसी गरीब, किसी बेटी किसी व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा बनने का दु:साहस नहीं कर सकता। इनके सरगना कह रहे हैं योगी जी को बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए, मैं कहता हूं कि चिंता न करो जो बचे हैं वह भी चुनाव बाद पूरा हो जाएगा।

सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि अच्छा चुनना चाहिए। इस चुनाव में आपको सपा की जमानत जब्त करने का काम करना है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए निरहुआ का आजमगढ़ से जीतना जरूरी है। 

गाजीपुर में मोहन यादव ने किया पारसनाथ का प्रचार

Lok Sabha Election Azamgarh jaunpur mau Ghazipur Ballia bjp politician public meeting
मंच पर मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को गाजीपुर के यादव बाहुल्य जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुर गांव में चुनावी सभा को संबोधित की। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के पक्ष में आयोजित इस सभा में यादव मतदाताओं को साधने की पुरजोर कोशिश की। वे करीब 2 बजे सभा स्थल पर पहुंचे।

कहा कि पारस नाथ राय कई क्षेत्रों में कार्य करते हुए अब राजनीति में आए हैं। मुख्यमंत्री मोहन ने सनातन हिंदुत्व की महिमा बताई। कहा कि मैं बाबा महाकाल की धरती से विश्वनाथ की धरती पर आया हूं। कहा कि इस भीषण गर्मी में बदलाव और प्रधानमंत्री मोदी जी को तीबारा लाने के लिए आए हूं।

कई कांग्रेसी कहते हैं कि भाजपा के लोग धर्म की बात क्यों करते हैं? उनसे मैं पूछना चाहता हूं कि धर्म नहीं तो क्या अधर्म की बात की जाए। कहा कि कंस को मारते समय कृष्ण ने बांसुरी रख कर सुदर्शन उठा लिया था। हमारे पूर्वजों ने कभी धर्म का रास्ता नहीं त्यागा। राम और कृष्ण अलग हैं, लेकिन अंतर एक है।

एक मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जबकि दूसरे गोपाल कृष्ण हैं जो हर बांके को सीधा कर देते हैं। हम यदुवंशी हैं और गीता को मानने वाले हैं। हमारा प्रत्याशी गीता को मानने वाला होना चहिए। श्री कृष्ण केवल यादवों के नहीं अपितु पूरे देश के आराध्य हैं।

मोदी जी ने ऐसे ही नहीं कहा- सबका साथ सबका विकास। उन्होंने मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को उठाकर मुख्यमंत्री बना दिया। यह किसी पार्टी में संभव नहीं है। आज कोई डर कर केरल और राय बरेली भाग रहा है। 

कहा कि आज गाजीपुर में कोई फैक्ट्री नहीं है। हथियार व पैसों के दम पर कुछ लोग लूट और तांडव मचाया करते थे। ये 56 इंच की छाती वाली सरकार है, योगी आदित्यनाथ की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी को बाबा विश्वनाथ का आर्शीवाद प्राप्त है।

विपक्ष के लोग सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाते आए हैं। ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए हमें फिर से मोदी जी को लाना होगा। तभी आतंकवादी और उसके जैसी सोच रखने वालों का खात्मा हो सकता है। मोहन यादव ने भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की।

कहा कि लोकतांत्रित तरीके से ही देश का विकास हो सकता है। मोदी सरकार के लिए गाजीपुर विशेष महत्व रखता है। क्योंकि विकास के कामों में यह काफी पिछड़ा हुआ है। सरकार बनने के बाद यहां काम ही काम किया जाएगा। कहा भी भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय को मजबूत करना है। इसके लिए आपके वोटों की जरूरत है, इन्हें जिताएं। जनसभा के दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दस दिन में लिया उरी और पुलवामा का बदला

Lok Sabha Election Azamgarh jaunpur mau Ghazipur Ballia bjp politician public meeting
जनसभा को संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में भी दो लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर रैलियों की रफ्तार तेज हो गई हैं। यहां पर सबसे पहले सत्ताधारी दल भाजपा के नेताओं का आगमन होगा। रविवार को जौनपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंच गए। उनके आगमन पर जय श्रीराम और जय भाजपा के नारे लगने लगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही देश के विकास की गति की निरंतरता बनी रहेगी। सांसद के रूप में उन्होंने जैसे बनारस को संवारा है। उसी तरह उनके नेतृत्व में अन्य जिलों का भी विकास होता रहेगा। अमित शाह ने कहा कि 400 पार का नारा और सपना पूर्ण करके दिखाना है। इसके लिए आप लोगों का साथ फिर से चाहिए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



कहा कि इस देश में एक समय तिरंगा लेकर चलना भी मुश्किल होता था। आज भव्य रुप से कृष्ण-राम-शिव की शोभायात्राएं निकल रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि पीएम मोदी आएंगे तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। मैं बताता हूँ की दस साल में मोदी जी ने कभी बहुमत का उपयोग आरक्षण हटाने के लिए नहीं किया।

मोदी जी ने जहां-जहां अंबेडकर जी के जीवन से जुड़ी यादे थीं, वहां-वहां उनकी मूर्ति बनवाई। वहीं, कांग्रेस के नेता कहते हैं कि देश को दो भाग में बांट देना चाहिए। मैं कह कर जा रहा हूं कि जब तक बीजेपी सरकार है, देश बंटने नहीं देगी।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा कटाक्ष किया। कहा कि राहुल गांधी 370 हटाने की बात कर रहे हैं। जम्मू में एक समय पत्थर फेंके जाते थे अब वह एक कंकड़ भी नहीं उछलता है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने उरी हमले और पुलवामा के 10 दिन बाद ही कार्रवाई करवा दी। आतंकवाद का खात्मा तेजी से हुआ है।

अमित शाह ने मंच के माध्यम से राहुल गांधी और अखिलेश से पूछा कि दस सालों में आपने जनता और देश के लिए क्या किया।

बसपा सुप्रीमो ने भी जनसभा को किया संबोधित

Lok Sabha Election Azamgarh jaunpur mau Ghazipur Ballia bjp politician public meeting
मऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करतीं मायावतीं। - फोटो : अमर उजाला

बसपा सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। वह हेलीकॉप्टर से रविवार को दिन में 1 बजे मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के नॉर्मल मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचीं और सभा को संबोधित किया।

कहा कि मुझे भरोसा हो गया है, इस चुनाव में आपके सहयोग से जबरदस्त सफलता मिलेगी। अपनी गलत नीतियों से कांग्रेस और सहयोगी पार्टी अब तक सत्ता से बाहर हैं। कहा कि जातिवादी, संकीर्णवादी और धर्मवादी राजनीति के चलते इस बार भाजपा भी सत्ता में नहीं आएगी।



कहा कि सभी पार्टियों ने पूंजीपतियों से चुनावी चंदा लिया और जनता के पैसाें का बंदरबांट किया। बसपा ने किसी भी पूंजीपति से एक पैसा चंदा नही लिया। भाजपा जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस की तरह भाजपा सरकार गरीबों अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो दलित वर्ग का आरक्षण समाप्त कर दिया था। अल्पसंख्यक समाज के खिलाफ केंद्र सरकार तमाम हथकंडे अपनाती रही है। प्राइवेट सेक्टर में बड़े पूंजीपतियों के चलते आरक्षण नही दिया जा रहा है।

बसपा सुप्रीमो कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है। विरोधी पार्टियां दलितों को गुमराह कर रही हैं। जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार बनी थी। इस दौरान दलितों गरीबों, अल्पसंख्यकों मजदूरों के लिए सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं। कहा कि केंद्र सरकार आपको फ्री में राशन देकर आपका वोट लेना चाहती है, भाजपा के झांसे में आने की जरूरत नहीं है।

मायावती ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने हवा-हवाई घोषणा पत्र लाकर दलित वोट को भ्रमित कर रही है। इनके झांसा में आने की जरूरत नहीं हैं। केंद्र में बसपा की सरकार बनने पर गरीबों, अल्पसंख्यकों और सर्व समाज के लिए सम प्रभावी नीतियां बनाई जाएंगी। मायावती ने अपनी सरकार में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही।

भदोही में डिप्टी सीएम ने भरी हुंकार

भदोही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को औराई विधानसभा के दशमी की बारी गांव में पहुंच गए। यहां आयोजित जनसभा को वे संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद के लिए वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed