फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi emotional post on Twitter of Maa Ganga adopted me

Lok Sabha Election: नामांकन से पहले पीएम मोदी ने X पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- मां गंगा ने मुझे गोद लिया है

Tue, 14 May 2024 11:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 14 May 2024 11:06 AM IST
सार

PM Narendra Modi In Varanasi: पीएम मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक्स पर भावुक पोस्ट किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi emotional post on Twitter of Maa Ganga adopted me
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स @narendramodi

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन कर रहे हैं। वे वर्तमान में वाराणसी से सांसद हैं। पीएम मोदी ने नामांकन से पहले सोशल मीडिया के एक्स साइट पर दो भावुक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है।
 

मैं भावविभोर हूं... आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया

आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है। रोड शो में आप सबसे जो अपनत्व और आशीर्वाद मिला है, वो अकल्पनीय और अतुलनीय है। मैं अभिभूत और भावविभोर हूं। आपके स्नेह की छांव में 10 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।

मुझे जब-जब काशी आने का सौभाग्य मिला, हर बार आपने पलक-पांवड़े बिछाए हैं। इस बार यहां के बच्चों से बुजुर्गों तक और नारी शक्ति से मेरे युवा साथियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर जो भागीदारी की है, वह सदा के लिए मेरे हृदय-पटल पर अंकित रहेगी। अपनेपन की यह प्रगाढ़ भावना मुझे अपनी काशी और यहां के परिवारजनों की ज्यादा से ज्यादा सेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करेगी।

बीते 10 वर्षों में आप सभी के सहयोग और सहभागिता से काशी के कायाकल्प में मैंने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। आज बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर देश की गरिमा के अनुरूप काशी की पहचान की भव्य-दिव्य झांकी बना है। हमने एक दशक में रेल, रोड और एयर नेटवर्क का विस्तार हो या अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्वच्छता से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट तक कई अभूतपूर्व काम किए हैं। 10 साल में काशी में सड़कों और सेतुओं का जाल बिछा है। वंदे भारत, जन शताब्दी और बनारस-कन्याकुमारी तमिल संगमम एक्सप्रेस सहित कई नई ट्रेनों के साथ ही रेलवे का आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण हुआ है।

हमने हर क्षेत्र में वाराणसी के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। बनास काशी संकुल के जरिये हमारे किसान भाई-बहनों की आय बढ़ी है, वहीं नारीशक्ति के सपने भी हकीकत में बदले हैं। पर्यटन से जुड़ी अनेक सुविधाओं के विकास और विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार के नित-नए अवसर बन रहे हैं। गंगा के घाट स्वच्छता और सुंदरता की मिसाल बने हैं। इसके अलावा क्रूज बोट के परिचालन, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, काशी-तमिल संगमम और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से आज काशी में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दौर में अध्यात्म और आस्था की यह नगरी हमेशा उपेक्षा की शिकार रही थी, लेकिन हम दिव्य-भव्य काशी के संकल्प को लेकर रात-दिन काम कर रहे हैं। मेरे हृदय में बसे अपने इस संसदीय क्षेत्र के लिए एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में मुझे और भी बहुत कुछ करना है।

जनता-जनार्दन का सेवक होने के नाते मेरा यही प्रयास रहा है कि काशीवासियों का जीवन और आसान हो। मुझे विश्वास है कि विकसित उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विकसित वाराणसी अपना अमूल्य योगदान देगी। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मैं भी उनकी काशी की सेवा में सदैव समर्पित रहूंगा। - नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री (रोड शो के बाद एक्स पर व्यक्त किए विचार)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed