{"_id":"665b48bc34be081b3606cffd","slug":"lok-sabha-election-2024-modi-magic-worked-on-pm-modi-roadshow-route-of-varanasi-2024-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: मोदी के रोड शो रूट पर चला 'मोदी मैजिक', 16 केंद्रों पर पड़े 60 से 80 फीसदी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: मोदी के रोड शो रूट पर चला 'मोदी मैजिक', 16 केंद्रों पर पड़े 60 से 80 फीसदी वोट
Sun, 02 Jun 2024 09:28 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:28 AM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 : वाराणसी लोकसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान मोदी के रोड शो वाले रूट पर मोदी मैजिक चला। नगवां, अस्सी, भदैनी में मतदाताओं ने जमकर वोट डाले।
विज्ञापन
भव्य रोड शो का आकर्षक नजारा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई को महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो शुरु किया था। बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रोड शो का समापन हुआ था। इस रोड शो रूट पर 16 मतदान केंद्र पड़ते हैं। इस पूरे रोड शो पर मोदी मैजिक का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
लंका और रविदास गेट, नगवां, अस्सी और भदैनी पर दोनों राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस को बराबर के वोट पड़े। नगवां, अस्सी और भदैनी कभी कांग्रेस का गढ़ रहे हैं। यहां 95 फीसदी से ऊपर वोट कांग्रेस को ही जाते थे मगर इस चुनाव में अस्सी और भदैनी में भाजपा सेंधमारी करती दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला में कांग्रेस के हिस्से में कह सकते हैं कि 60 फीसदी वोट पड़े तो 40 फीसदी भाजपा के हिस्से में गए होंगे। सोनारपुरा में कांग्रेस और भाजपा का पलड़ा लगभग बराबरी का रहा। बंगाली टोला और पांडेय हवेली क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरता दिखाई दिया।
Varanasi Lok Sabha Election Voting
- फोटो : अभिषेक पाठक
इसके अलावा जंगमबाड़ी, गोदौलिया, दशाश्वमेध और बांसफाटक क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान हुआ। वहीं बाबा विश्वनाथ मंदिर में गेट नंबर एक और दो पर दो बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर भी भाजपा के पक्ष में खूब मतदान हुआ। यहीं तक प्रधानमंत्री का रोड शो रहा था। इसके आगे चौक आता है यहां के बूथों पर दोनों दलों के पक्ष में मतदाताओं का रुझान रहा।
डिंपल- प्रियंका के रोड शो वाले इलाके में 15 फीसदी बढ़ा मतदान
Priyanka Gandhi- Dimple Yadav Road Show
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा की सांसद डिंपल यादव ने दुर्गाकुंड से लंका तक जो रोड शो किया था, उसका असर भी शनिवार को देखने को मिला है। दुर्गाकुंड, कबीर नगर, संकटमोचन, भोगाबीर, नगवां, लंका, नरिया और भगवानपुर में बने मतदान केंद्रों पर करीब 65 फीसदी वोटिंग हुई है। इससे पहले 50 फीसदी से कम वोटिंग होती थी दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय से मतदान कर निकली सौम्या और रामकरन से पूछा गया कि चुनाव कैसा चल रहा है।
उनका कहना था कि विकास और काम करने वाले को वोट दिया है। नरिया स्थित बूथ से मतदान कर निकले महेंद्र पाल ने कहा कि क्षेत्र के मतदाता उत्साह से निकले हैं। दुर्गाकुंड से लंका तक का इलाका कैंट विधानसभा क्षेत्र में आता है। गर्मी के बीच मतदान का यह भाव उत्साहित करने वाला है।
उनका कहना था कि विकास और काम करने वाले को वोट दिया है। नरिया स्थित बूथ से मतदान कर निकले महेंद्र पाल ने कहा कि क्षेत्र के मतदाता उत्साह से निकले हैं। दुर्गाकुंड से लंका तक का इलाका कैंट विधानसभा क्षेत्र में आता है। गर्मी के बीच मतदान का यह भाव उत्साहित करने वाला है।