फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 voting awareness program held in varanasi from amar ujala

#VoteKaro: काशीवासी आइए हाथों से हाथ मिलाइए, मां गंगा को साक्षी मान लोकतंत्र के लिए लिखेंगे नई इबारत

Fri, 26 Apr 2019 08:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 voting awareness program held  in varanasi from amar ujala

गंगा की सौगंध, मतदान करेंगे हम... अमर उजाला के महाअभियान में हजारों हाथ जुड़ चुके हैं। 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे गंगा घाटों पर एक और इतिहास रचा जाएगा। मां गंगा को साक्षी मानकर 50 हजार से ज्यादा लोग मजबूत लोकतंत्र के लिए एक नई इबारत लिखेंगे। मानव शृंखला बनाएंगे और मतदान की शपथ लेंगे।

विज्ञापन


गणतंत्र के सबसे बड़े गान राष्ट्रगान और शत-प्रतिशत मतदान के आह्वान के साथ महाअभियान का समापन होगा। काशी की जनता से अपील है कि वह राष्ट्रगान के साथ स्थापित होने वाले राष्ट्र गौरव के इस विहंगम संयोग के साक्षी बनें। गंगा तट पर पहुंचें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए इस महायज्ञ में अपने मजबूत संकल्पों की आहुति दें।
विज्ञापन

 
अगले महीने की 19 मई को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी के लिए वाराणसी के लोग और सामाजिक संगठन सक्रिय हो गए हैं। अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक मां गंगा को साक्षी मानकर लोग 27 अप्रैल को मतदाता जागरूकता के अभिनव अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कर मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता के अभिनव अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। शत-प्रतिशत मतदान के लिए सामूहिक शपथ के बाद मां गंगा के तट पर राष्ट्रगान से इस अभूतपूर्व आयोजन का समापन होगा।

प्रशासन के साथ कई संगठन भी बन रहे हैं अभियान का हिस्सा

अमर उजाला, अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर अस्सी से दशाश्वमेध तक हजारों हाथ एक-दूसरे से जुड़ेंगे। देश में अपने मन की सरकार चुनने का मौका पांच साल में एक बार आता है। जाहिर है कि हर कोई इसमें अपनी भूमिका को महत्वपूर्ण मान रहा है। इसके लिए तमाम संगठनों ने शहर में इसके लिए प्रचार भी किया।

अभियान से जुड़े शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों ने इसमें भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, सतुआ बाबा आश्रम, पातालपुरी मठ, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, संत निरंकारी मंडल, द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, वाराणसी व्यापार मंडल, दशाश्वमेध व्यापार मंडल, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की वाराणसी शाखा, नमामि गंगे सहित शहर के कई सामाजिक संगठन, क्लब और धार्मिक संगठन भी मतदाता जागरूकता के अभियान में सहभागिता करेंगे।

इस दिन मानव शृंखला के आयोजन के साथ ही काशी के धर्म, कला, संस्कृति और पर्यटन की अनूठी झलक गंगा तटों पर साकार होगी। अस्सी से दशाश्वमेध घाट पर आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, गीत-संगीत, एडवेंचर स्पोर्ट्स के अलावा धार्मिक  आयोजन भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed