फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 voters list of 6th and 7th phase bhadohi know pm modi varanasi

पूर्वांचल की इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता, जानिए किस नंबर पर है पीएम मोदी की काशी

Sat, 11 May 2019 12:33 PM IST
Sayali Maurya पंकज चौबे,अमर उजाला,भदोही
पंकज चौबे,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 11 May 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 voters list of 6th and 7th phase bhadohi know pm modi varanasi
pm modi in varanasi - फोटो : twitter

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भले ही एक हॉट लोकसभा सीट है, लेकिन कालीन नगरी कही जाने वाली भदोही ने काशी को एक मामले में पछाड़ दिया है। जिस कारण भदोही की जनता इस लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन


मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही में पूर्वांचल की 14 सीटों में सबसे अधिक मतदाता हैं। यहां कुल 19 लाख 13 हजार 568 वोटर हैं, जबकि मिर्जापुर दूसरे नंबर पर है। सबसे कम मतदाताओं में राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


पांच चरणो का चुनाव खत्म होने के बाद छठवें और सातवें चरण में पूर्वांचल की 14 सीटों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाग्य विधाता तय करेंगे। भदोही, आजमगढ़ समेत पूर्वांचल की करीब छह सीटों पर छठवें चरण में 12 मई तो शेष सीटों पर 19 मई को सातवें चरण में वोट डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ सीटों पर भाजपा और गठबंधन पर सीधी टक्कर है तो कुछ सीटों पर कांग्रेस त्रिकोणीय मुकाबला बना रही है। मतदाताओं के लिहाज से भदोही पूर्वांचल में सबसे आगे है। यहां कुल 19 लाख 13 हजार 666 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में 17 लाख 96 हजार 931 वोटर हैं।

दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में 18 लाख 85 हजार मतदाता हैं। वैसे तो आजमगढ़, सोनभद्र और जौनपुर में दो-दो संसदीय सीट बनाई गई हैं लेकिन कम वोटरों में सोनभद्र के राबर्टगंज की सीट पर हैं। यहां पर 13 लाख 24 हजार 990 मतदाता हैं। 

पांचवे नंबर पर है वाराणसी

  सीट मतदाता
1 भदोही 19 लाख 13 हजार 568 
2 मिर्जापुर 18 लाख  85 हजार 889
3 जौनपुर 18 लाख 66 हजार 398
4 गाजीपुर 18 लाख 57 हजार 712
5 मछलीशहर 18 लाख 45 हजार 484
6 वाराणसी 17 लाख 96 हजार 931
7 बलिया 17 लाख 92 हजार 420
8 आजमगढ़ 17 लाख 85 हजार 635 
9 चंदौली 17 लाख 19 हजार 383
10 लालगंज 16 लाख 49 हजार 122
11 सलेमपुर 16 लाख 34 हजार 333
12 घोसी 16 लाख 17 हजार  776 
13 राबर्ट्सगंज 13 लाख 24 हजार 990 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed