फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 priyanka gandhi statement on BJP and mayawati

प्रियंका ने शायरी से भाजपा पर कसा तंज, बोलीं- काफिला लुटा जा रहा है, वे इधर-उधर की बातें कर रहे

Thu, 09 May 2019 07:15 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 09 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 priyanka gandhi statement on BJP and mayawati
जौनपुर में जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी

12 मई को होने वाले छठे चरण के चुनाव के लिए नेताओं की रैलियों का दौर पूर्वांचल की तरफ बढ़ चला है। जहां जौनपुर के लाइन बाजार में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, वहीं, जिले के बदलापुर के सरोखनपुर स्थित निरीक्षण भवन के पास मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने 38 मिनट के भाषण में भाजपा पर निशाना साधा और बसपा मुखिया मायावती को भी आड़े हाथों लिया। प्रियंका गांधी ने शेरो शायरी के माध्यम से भाजपा पर तंज कसा कि काफिला लुटा जा रहा है और वे इधर-उधर की बातें करने में लगे हैं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार ने 100 दिन का रोजगार देने की गारंटी देने वाली स्कीम मनरेगा को इस सरकार ने दुर्बल बनाने का काम किया है। किसान सम्मान निधि का सरकार ढिढोरा पीट रही लेकिन तमाम किसानों के खाते में आज तक पैसे नहीं पहुंचे। बहुत से किसानों के खाते से पैसे वापस भी हो गए। देश में बिजली, पानी, सिंचाई, सड़क, अस्पताल, विश्वविद्यालय आदि विकास कार्यों की जो तस्वीर है, वह कांग्रेस सरकार की देन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019 priyanka gandhi statement on BJP and mayawati

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर जौनपुर की ही बात करें तो सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई की स्थापना कांग्रेस सरकार ने कराई है। भाजपा सरकार का एक भी विकास कार्य जमीन पर कहीं नहीं दिख रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंटरमीडिएट तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। देश भर के किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे। 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 72 हजार रुपये घर की महिला मुखिया के नाम खाते में भेजा जाएगा। इससे देश के 25 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

प्रियंका गांधी ने सपा का नाम नहीं लिया पर बसपा मुखिया मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में पत्थर देने के अलावा कोई और विकास का काम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed