फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 police report FIR on 73 person in voter warning

आजमगढ़ में वोटरों को धमकाना पड़ा भारी, सपा के पूर्व विधायक सहित 73 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 04 May 2019 08:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 04 May 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 police report FIR on 73 person in voter warning
मारपीट करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भाजपा का भाजपा का झंडा उतरवाने और वोटरों को धमकाने और पीटने के मामले में 73 लोगों पर मुकमा दर्ज हुआ है। इसमें सपा के पूर्व विधायक समेत 73 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के मऊकुतुबपुर गांव निवासी अंबुज गोंड़ का आरोप है कि वह शुक्रवार की शाम को गांव के शिवमंदिर पर बैठा हुआ था। उसके साथ गांव के रोशन साहनी, अरविंद साहनी, हीरालाल आदि बैठे हुए थे। तभी पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल आदि के नेतृत्व में सपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और भाजपा का झंडा उतारकर अपनी पार्टी का झंडा लगाने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही पार्टी के पक्ष में ही मतदान करने की धमकी दी। विरोध करने पर सपाइयों ने अंबुज गोंड़ सहित अन्य को मारने के लिए दौड़ा लिया। यह लोग जान बचाकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन मनबढ़ों ने अंबुज गोंड़ आदि को लात, घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से जान बच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अंबुज की तहरीर के आधार पर इन लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, दहशत फैलाने और वोट के लिए धमकाने की धारा में केस दर्ज कर ली। एसओ रौनापार दिनेश चंद पाठक ने बताया सपा के पूर्व विधायक सहित 13 लोगों को नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी ग्राम प्रधान सर्वेश और उसके बेटे आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही।

अंबुज गोंड़ की तहरीर पर जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उसमें सगड़ी तहसील क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल के अलावा कादीपुर गांव निवासी जिपं सदस्य शिवसागर यादव, मऊकुतुबपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार, बनावे गांव निवासी अनिरुद्ध पटेल, पीपरपाती गांव निवासी छात्र नेता दुर्गा यादव, पूर्व विधायक के बेटे यशपाल पटेल, चांदपट्टी गांव निवासी बदरू, नई बस्ती निवासी राजीव कुमार, अराजी अजगरा मगरवी गांव निवासी विजय यादव, देवारा अचल नगर निवासी राजू यादव, अभनपट्टी गांव के प्रधान अशोकलाल यादव, अराजी अजगरा मगरवी के प्रधान सूर्यदेव यादव, नई बस्ती निवासी राजकुमार यादव आदि को नामजद और 60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed