फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : PM modi road show in varanasi

पीएम मोदी के रोड शो ने चुनाव के पहले ही खींच दी बड़ी लकीर, जनता के हुजूम ने दिए ये संकेत

Fri, 26 Apr 2019 05:20 PM IST
Sayali Maurya प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM modi road show in varanasi
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांच साल बाद एक बार फिर उम्मीदवार के रूप में काशीवासियों के बीच थे। 40-42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बावजूद संसदीय क्षेत्र के लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री का सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों और दशाश्वमेध घाट तक करीब पांच किलोमीटर के रास्ते में इतना स्वागत किया कि काशी केसरिया हो गई।

विज्ञापन


पीएम के रोड शो के रूट को भव्य लघु भारत का स्वरूप देकर भाजपा ने विपक्ष के सामने बड़ी लकीर खींच दी है। इसी दौरान कांग्रेस की ओर से ‘तुरुप का पत्ता’ प्रियंका गांधी को प्रत्याशी घोषित न किए जाने के बाद भाजपा नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला भी बुलंद हो गया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र का 20वां दौरा है। बीएचयू के सिंह द्वार से शुरू रोड शो की शुरुआत पीएम ने जनसमूह के अभिवादन के साथ की। ‘अपनी काशी’ में प्रधानमंत्री को नजदीक से निहारने के लिए घंटों इंतजार के बाद हर ओर उल्लास और कार्यकर्ताओं-समर्थकों के उत्साह ने बता दिया कि पांच साल तक मोदी ने जिस जिम्मेदारी, भावनात्मक लगाव और तत्परता से काशी का कायाकल्प करने की कोशिश की है, वे उसे भूले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी के विद्वतजनों, युवाओं, कारोबारियों और पर्दानशीं महिलाओं ने रोड शो का हिस्सा बनने के साथ ही पुष्पवर्षा कर संकेत दे दिया कि उन्हें अगले पांच साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी को अलौकिक और अद्भुत स्वरूप देने के भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के वादे पर भी भरोसा है।

पीएम मोदी का ये था दूसरा रोड शो

Lok sabha Election 2019 : PM modi road show in varanasi
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री का यह दूसरा रोड शो था। 2014 में 24 अप्रैल को मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नामांकन किया था। 2014 में वाराणसी सीट पर 58.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल मतदान के 56 प्रतिशत (581022) वोट पाकर मोदी ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 3 लाख 71 हजार 784 वोट के अंतर से शिकस्त दी थी। केजरीवाल को 2 लाख 9 हजार 238 वोट मिले थे। 

यही नहीं, वाराणसी से मोदी की उम्मीदवारी से भाजपा-अपना दल गठबंधन को पूर्वांचल में 25 सीटें मिली थीं। दूसरी ओर 10 मई, 2014 को उस समय के पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो किया था। हालांकि राय को 75614 वोट ही मिले थे।

विधानसभा चुनाव में भी पीएम ने किया था काल भैरव का दर्शन

Lok sabha Election 2019 : PM modi road show in varanasi

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान पांच मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव में दर्शन-पूजन के लिए निकले थे, उस समय भी सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा था। ठीक उसी समय सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी रोड शो निकाल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की जनसभा भी थी।

जिले की सभी आठ सीटों पर भाजपा की जीत से दूसरी पार्टियों के प्रति जनभावनाओं और जनसमर्थन का पता चल गया था। भाजपा ने काशी क्षेत्र की 71 में से 55 सीटें जीती थीं। हालांकि विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी करते हुए दो अगस्त, 2016 को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी ने भी शहर में सात किलोमीटर लंबा रोड शो किया था लेकिन वाराणसी ही नहीं आसपास के जिलों में भी कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed