फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : Narendra modi varanasi less nomination than telangana

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को तेलंगाना के किसानों ने पछाड़ा, काशी में भी देने वाले थे टक्कर

Sat, 04 May 2019 04:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 04 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : Narendra modi varanasi less nomination than telangana
नामांकन के लिए लाइन में लगे तेलंगाना के किसान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अभी तक माना जा रहा था कि सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने काशी में पीएम मोदी के खिलाफ नामांकन किया। लेकिन तेलंगाना की एक लोकसभा सीट ने तो काशी को भी पछाड़ दिया। 

विज्ञापन


वाराणसी संसदीय सीट पर नामांकन के अंतिम दिन 102 उम्मीदवारों ने 119 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के कारण अति महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस लोकसभा सीट से ज्यादा उम्मीदवार तेलंगाना के निजामाबाद सीट पर हैं। 
विज्ञापन


तेलंगाना के निजामाबाद सीट पर 443 प्रत्याशियों ने 503 नामांकन पत्र दाखिल किए थे और वर्तमान में 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें सबसे ज्यादा किसान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना के किसान पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए वाराणसी भी पहुंचे थे। किसानों सहित अन्य उम्मीदवारों को मिलाकर 102 दावेदार मैदान में आए थे। हालांकि प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक कागजातों के अभाव में 71 प्रत्याशियों के पर्चे रद्द हो गए और पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।

अब वाराणसी में 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। पर्चे खारिज होने वाले 71 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा संख्या प्रस्तावक नहीं जुटा पाने वालों की रही। निर्दलीय प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक चाहिए होते हैं, मगर तेलंगाना से आए किसानों को यहां प्रस्तावक नहीं मिल पाए थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कई उम्मीदवारों ने प्रस्तावकों के नाम तो लिखे, मगर उनके मतदाता पहचान पत्र की छाया प्रति नहीं जमा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed