भदोही में लगा कांग्रेस को झटका, पार्टी की जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगा कर दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे चरण में होने वाले मतदान को 24 घंटे भी नहीं बचे हैं, इसके पहले भदोही में कांग्रेस को झटका लग गया। भदोही में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही गठबंधन को समर्थन करने का भी एलान कर दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बागी तेवर दिखाते हुए शनिवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साथ ही गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को समर्थन करने का एलान कर दिया। उनके साथ एक जिला महासचिव समेत पांच अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए नीलम ने कहा कि जनसभा के बाद जिलाध्यक्ष ने प्रियंका को यह बताने का प्रयास किया कि प्रत्याशी जिला संगठन के संपर्क में नहीं हैं। पार्टी पदाधिकारियों को मंच पर भी जगह नहीं मिली। इस पर प्रियंका ने उन्हें ही डांट दिया और अपशब्द कहे।
इससे नाराज जिलाध्यक्ष ने बगावती तेवर दिखाते हुए न सिर्फ इस्तीफा की घोषणा की बल्कि स्थानीय होने के नाते गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान भी कर डाला। इससे जिले के सियासी जगत में हलचल मच गई है।
जिलाध्यक्ष के साथ जिला महासचिव अनुपम आनंद उपाध्याय, लवकुश नारायण मिश्रा, मो. निजामुद्दीन, मनोज दुबे, वीरेंद्र चौबे ने भी इस्तीफा देने की घोषणा की। बता दें कि नीलम मिश्रा नेहरू के कैबिनेट में मंत्री रह चुके पंडित श्यामधर मिश्र की बहू हैं।