फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 congress bhadohi candidate no publish criminal record

कांग्रेस के प्रत्याशी ने जनता को नहीं बताया आपराधिक ब्योरा, चुनाव आयोग ने जारी की नोटिस

Fri, 10 May 2019 03:59 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 10 May 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 congress bhadohi candidate no publish criminal record
रमाकांत यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव आयोग ने नियम निकाला है कि सभी प्रत्याशी अपना आपराधिक विवरण जनता को खुद बताएंगे। लेकिन कुछ प्रत्याशी इसे बहुत हल्के में ले रहे हैं। जो आगे चल कर उन्हें भारी पड़ सकता है। 

विज्ञापन


भदोही सीट से चुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों को एक, पांच और नौ मई को खर्च का ब्योरा देना था। अंतिम दिन गुरुवार को गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी की ओर से खर्च का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से ब्योरा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा अब तक 36 लाख 86 हजार जबकि भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद 34 लाख 88 हजार खर्च कर चुके हैं। पांच मई तक रमाकांत यादव 16 लाख से अधिक खर्च कर चुके थे। निर्दल और छोटे दल के प्रत्याशी 50 हजार से लेकर दो लाख तक ही खर्च कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के नियमों के मुताबिक प्रत्याशी को 70 लाख से अधिक खर्च नहीं करना है। वहीं दूसरी ओर नामांकन के बाद आयोग के निर्देश के क्रम में आपराधिक मामलों का विवरण समाचार पत्रों में प्रकाशित न कराने पर रमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। हालांकि अन्य प्रत्याशियों ने भी आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा जिले के सर्वाधिक प्रसार संख्या वाले अखबारों में नहीं कम प्रसार संख्या वाले अखबारों में दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed