{"_id":"5cd16ae6bdec22073a5fc6c5","slug":"lok-sabha-election-2019-bjp-amit-shah-rajnath-singh-come-in-varanasi-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया के बाद आक्रामक अंदाज में उतरेगी भाजपा, चुनाव प्रचार को धार देंगे कई दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया के बाद आक्रामक अंदाज में उतरेगी भाजपा, चुनाव प्रचार को धार देंगे कई दिग्गज
Tue, 07 May 2019 04:55 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 07 May 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ यादव और अमित शाह (फाइल फोटो)
- फोटो : Getty Images
अक्षय तृतीया के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए भाजपा आक्रामक अंदाज में मैदान में उतरेगी। भाजपा ने सोमवार से नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत कर दी गई। आठ मई से चुनाव प्रचार को धार देने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता वाराणसी पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नड्डा, रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य नेता वाराणसी पहुंच जाएंगे। 13 मई से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का वाराणसी में कैंप शुरू होगा।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में भाजपा सह प्रभारी सुनील ओझा, राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने नुक्कड़ सभाएं शुरू कर दीं।
विज्ञापन
Trending Videos
नौ मई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचेंगे और यहां से प्रतापगढ़, गाजीपुर, सलेमपुर, देवरिया सहित अन्य क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो 12 मई से भाजपा के केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक काशी पहुंच जाएंगे और पूर्वांचल के अलग अलग लोकसभा क्षेत्रों में सक्रिय होंगे।