फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 After win varanasi constituency seat pm modi make record

काशी जीतने के बाद पीएम मोदी ने बनाया ये रिकॉर्ड

Fri, 24 May 2019 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 May 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 After win varanasi constituency seat pm modi make record
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रिकार्ड मतों से जीत के साथ देश की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाने वाली काशी से दोबारा सांसद चुने गए। 29 चरणों की मतगणना में उन्हें 6,74,664 वोट मिले। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को 4,79,505 वोट के अंतर से पराजित किया है। गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव 1,95,159 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 1,52,548 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे और 2014 की ही तरह वह इस बार भी जमानत नहीं बचा पाए।

विज्ञापन


2014 लोक सभा चुनाव :
मतगणना की शुरुआत के साथ ही पीएम मोदी जीत की ओर बढ़ने लगे थे। 2014 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल के मुकाबले 3,71,784 मत के अंतर के मुकाबले इस बार उन्होंने करीब एक लाख वोट ज्यादा पाए। उनकी जीत का अंतर भी करीब-करीब इतना ही बढ़ा है। पांच साल बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी से 4,79,505 वोट ज्यादा पाए।
विज्ञापन


25 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने नामांकन से पहले शहर में बीएचयू के सिंह द्वार से गोदौलिया तक करीब पांच किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला था। उसी दिन उन्होंने काशीवासियों पर भरोसा जताते हुए अपने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उनके हवाले कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

26 अप्रैल को नामांकन के बाद पीएम मोदी ने आसपास के जिलों में तो चुनावी सभाएं कीं लेकिन वाराणसी संसदीय क्षेत्र में नहीं आए। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा था कि अब जीतने के बाद वह आभार जताने के लिए ही आएंगे।

गुरुवार देर शाम चुनाव परिणाम के इंतजार के बीच इसके लिए 28 मई की तारीख तय की गई है। पीएमओ ने 28 मई को पीएम मोदी के आभार प्रदर्शन के लिए काशी आगमन की सूचना दी है।
 
कांग्रेस प्रत्याशी समेत 24 उम्मीदवारों की जमानत जब्त :
पीएम मोदी के खिलाफ यों तो कुल 26 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन गठबंधन और कांग्रेस उम्मीदवारों ने खूब दम दिखाया। इस दौरान कांग्रेस समेत 24 उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed