फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 7th phase root diversion for evm submission in varanasi

कल मतदान के बाद शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, भूल से भी इन रास्तों पर ना जाएं

Sat, 18 May 2019 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 May 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 7th phase root diversion for evm submission in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

19 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए शाम चार बजे से रात तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंहने शुक्रवार को आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन करें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

 

  • बाबतपुर और शिवपुर की तरफ  से आने वाले वाहनों को गिलट बाजार से भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन गिलट बाजार चौकी से दाएं सेंट्रल जेल रोड की ओर मुड़ कर नदेसर होते हुए जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • बड़ा लालपुर और यूपी कॉलेज की तरफ से आने वाले वाहन सब्जी मंडी भोजूबीर से आगे नहीं जाएंगे।
  • गिलट बाजार और भोजूबीर चैराहे के बीच में पड़ने वाले किसी भी कट्स से आने वाले वाहनों को भोजूबीर चौराहे से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अर्दली बाजार और कचहरी की तरफ  से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा। 
  • आजमगढ़ की तरफ  से पांडेयपुर चौराहे की तरफ  जाने वाले वाहनों को पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे से काली माता मंदिर और पुलिस लाइन की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा।

  • आजमगढ़ की तरफ  से बड़ा लालपुर तिराहा होकर काली माता मंदिर की तरफ  जाने वाले वाहनों को बड़ा लालपुर मोड़ से काली माता मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • काली माता मंदिर से कोई भी वाहन पहड़िया मंडी की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा।
  • चौबेपुर, सारनाथ की तरफ  से आने वाले समस्त वाहनों को आशापुर चौराहे से पहड़िया की तरफ  नहीं आने दिया जाएगा।
  • अंधरापुल और तेलियाबाग की तरफ  से आने वाले समस्त वाहनों को मकबूल आलम रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • जनपद गाजीपुर की तरफ  से आने वाले समस्त वाहन सिर्फ आशापुर तक आ सकेंगे। आशापुर से पहड़िया मंडी की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा।
  • जनपद प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली की तरफ  से आने वाली समस्त बसों को चांदपुर चौराहा पर रोक दिया जाएगा।
  • जनपद आजमगढ़ की तरफ  से आने वाले सभी वाहनों को पुलिस लाइन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • जनपद वाराणसी से जौनपुर और आजमगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को अंधरापुल से चौकाघाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • काली माता मंदिर से पहड़िया चौराहे तक पड़ने वाले समस्त कट्स से भी किसी प्रकार के वाहनों को वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed