{"_id":"6242130f6ebc7b616f6b9ce7","slug":"locks-hanging-in-banks-work-stalled-400-crore-transactions-affected-varanasi-news-vns645449822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में लटके ताले, कामकाज ठप, 400 करोड़ का लेन-देन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में लटके ताले, कामकाज ठप, 400 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के तहत सोमवार को शाखाओं, जोनल, अंचल कार्यालयों में ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों को सुदृढ़ करने, निजीकरण बंद करने, जमा रकम पर ब्याज दर बढ़ाने सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कामकाज ठप कर धरना दिया। हड़ताल की वजह से करीब 400 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। कई जगहों पर एटीएम भी खाली रहे, इस वजह से लोगों को निराश लौटना पड़ा। उधर, डाकघर, एलआईसी मंडल कार्यालय पर भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक आदि शाखाओं पर दो दिन की हड़ताल का नोटिस चस्पा रहा। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष आरबी चौबे, सचिव संजय शर्मा के मुताबिक, पहले दिन 18 से 20 हजार चेकों की क्लीयरिंग भी नहीं हो पाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान सुनील सेठ, पीके घोष, कमल राय, इमरान अली आदि मौजूद रहे।
एलआईसी मंडल कार्यालय में तालाबांदी, धरना
वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले एलआईसी मंडल कार्यालय भेलूपुर में कर्मचारियों ने कार्यालयों में तालाबंदी कर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष नारायण चटर्जी ने कहा कि अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद पुरानी पेंशन बहाली, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती सहित अन्य मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। इस दौरान विनोद श्रीवास्तव, देवाशीष, प्रेम अग्रवाल, वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डाकघरों के कार्यालय में दिखा सन्नाटा
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रधान डाकघर कैंट कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर धरना दिया। इस वजह से कार्यालयों में सन्नाटे जैसा माहौल दिखा। संघ के मंडलीय अध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव गुरुदत्त गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। अखिल भारतीय रेल डाक सेवा और मेल मोटर सेवा कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे।
एसबीआई में जारी रहा कामकाज
एसबीआई की शाखाओं में दो दिवसीय हड़ताल का असर नहीं दिखा। कचहरी स्थित मुख्य कार्यालय सहित शहरी और ग्रामीण इलाकों में बैंक की शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चलता रहा। दरअसल दो दिन के हड़ताल का आह्वान केंद्रीय श्रम संगठन की ओर से किया गया था। इस वजह से एसबीआई कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक प्रोग्रेसिव इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने कामकाज जारी रखा। उपमहामंत्री एसके चतुर्वेदी, सहायक महामंत्री मारूति नंदन मिश्रा ने बताया कि एसबीआई और पीएनबी मेजारिटी कर्मचारी संगठन प्रोग्रेसिव इंपलाइज एसोसिएशन के हड़ताल में शामिल न होने से खाताधारकों को राहत हुई।