फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown tte will not wear black coat after Operation of 200 trains due to Corona virus protection in pddu station chandauli

200 ट्रेनें चलने के बाद कुछ ऐसी होगी स्टेशन पर व्यवस्था, टीटीई नहीं पहनेंगे काले कोट

Sat, 30 May 2020 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 May 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Lockdown tte will not wear black coat after Operation of 200 trains due to Corona virus protection in pddu station chandauli
demo pic

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच एक जून से चुनिंदा दो सौ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं, लेकिन इन ट्रेनों के संचालन के दौरान व्यवस्था पूरी तरह बदली नजर आएगी। ट्रेनों में चलने वाले टीटीई काले कोट में नजर नहीं आएंगे। यही नहीं ट्रेनों के जाने के बाद तीन घंटे के लिए सभी एंट्री और एग्जिट (प्रवेश और निकास) गेट बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ट्रेनों में और रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल चेकिंग स्टाफ रखेंगे। शुक्रवार को जनरल मैनेजर कमर्शियल हाजीपुर ने पांचों मंडलों के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र जारी कर सभी कमर्शियल स्टाफ के लिए नई गाइड लाइन बताई हैं।
विज्ञापन



नई गाइड लाइन के अनुसार सभी कमर्शियल स्टाफ नजर रखेंगे कि स्टेशन पर सभी यात्रियों ने ग्लब्स, मास्क आदि पहन कर रखें हैं कि नहीं। सुपरवाइजर इंचार्ज एक वेटिंग रूम ड्यूटी स्टाफ के लिए रिजर्व रखा जाएगा, इसमें यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाले ड्यूटी स्टाफ कपड़े बदल सकेंगे। इसे समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्टेशन के सभी एंट्री गेट ट्रेन जाने के बाद तीन घंटे के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बाद में एक या दो गेट रिवर्ज यात्रियों के आने के लिए खोले जाएंगे। चेकिंग स्टाफ सुनिश्चित करेंगे कि सिर्फ रिजर्व यात्री ही प्लेटफार्म पर पहुंचेगे। यही नहीं वे यात्री प्लेटफार्म पर और स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और फेस मास्क लगाएं, इस पर भी नजर रखेंगे।

किसी पैसेंजर में कोरोना जैसे लक्षण दिखते हैं तो चेकिंग स्टाफ इंफ्रा रेड थर्मल स्कैनर से तापमान चेक कर सकता है और यात्री को आइसोलेट किया जा सकता है। यही नहीं इन्क्वायरी ऑफिस पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक रहेगा।

ट्रेन आने के तीस मिनट पहले तक सभी यात्रियों का प्रवेश पूरा हो चुका होगा। सभी टीटीई रेस्ट रूम को लगातार सैनिटाइज किया जाएगा। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। वहीं कोशिश होगी कि टीटीई को पैक्ड भोजन उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed