फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown in up people upset over electric and electronics shops closed in varanasi

आप भी इस परेशानी का कर रहे होंगे सामना, अब लॉकडाउन के बाद ही खत्म होगी समस्या

Mon, 13 Apr 2020 03:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
lockdown in up people upset over electric and electronics shops closed in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में जिनके घर टीवी खराब हो गई हो, समर्सिबल पंप फुक गया हो, कूलर और एसी की सफाई करनी हो तो शायद ही हो पाए। लॉकडाउन की वजह से इन सामानों की मरम्मत करने के लिए मैकेनिक नहीं मिल रहे हैं। अगर किसी तरह कॉलोनी और गली-मोहल्ले के मिस्त्री मिल भी रहे हैं तो बनाने के लिए उपकरण नहीं मिल रहे हैं। अब जब तक दुकानें नहीं खुलेंगी, तब तक इन घरों की परेशानी कम नहीं होगी। शहर के बहुत से लोग इस तरह की परेशानियों से दो चार हो रहे हैं।

विज्ञापन


केस-एक 
हनुमान फाटक निवासी एस साहू के घर का जेट पंप पिछले तीन दिनों से खराब है। काफी खोजबीन के बाद एक मिस्त्री मिला तो पंप की जांच के बाद पता चला कि मोटर जल गई है। अब नई मोटर लेने के लिए दुकान खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में पड़ोसियों से पानी लेकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


केस-दो 
दुर्गाकुंड के रहने वाले मनीष चौबे के घर की टीवी पिछले सात दिनों से खराब है। टीवी मैकेनिक नहीं मिल रहा है। टीवी कंपनी के सर्विस सेंटर में फोन किया तो जवाब मिला कि लॉकडाउन समाप्ति के बाद ही कुछ हो सकता है। ऐसे में पूरा परिवार बिना टीवी के समय गुजार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ऐसे कई लोग हैं जो लॉकडाउन की वजह से अपने जरूरी कार्य पूरा नहीं करा पा रहे हैं। अप्रैल माह में अधिकतर लोगों के घरों में कूलर और एसी की शुरुआत हो जाती है। पिछले साल से बंद पड़े एसी और कूलर की सर्विस करानी जरूरी होती है। इसके लिए मिस्त्री नहीं मिल रहे हैं। फोन करने पर मिस्त्री द्वारा लॉकडाउन का हवाला देकर बाद में ही आने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसी तरह किसी के बच्चों ने टीवी का रिमोट तोड़ दिया हैं तो कोई मोबाइल टूटने से भी परेशान है। 

लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद चल रही है। फोन तो कई लोगों के आते हैं कि इलेक्ट्रिक सामान चाहिए। लॉकडाउन समाप्ति के बाद ही सामान देने का आश्वासन दिया जा रहा है। - कौशल तिवारी, महामंत्री, काशी इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन

इलेक्ट्रिकल कारोबारी योगेश अग्रवाल ने बताया कि आसपास के लोगों के फोन आ रहे हैं कि इलेक्ट्रिकल पार्ट्स चाहिए। जिन्हें लॉकडाउन तक इंतजार करने को कहा जा रहा है। इस समय कूलर से संबंधित सबसे अधिक कॉल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed