फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown hanuman ji work will not stop digital music festival this year in varanasi

लॉकडाउन: नहीं रुकेगा हनुमान जी का कार्य; 'संकट की घड़ी में घर से करें प्रार्थना, वह उबारेंगे इससे'

Tue, 07 Apr 2020 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Apr 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
lockdown hanuman ji work will not stop digital music festival this year in varanasi
प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

श्री हनुमत जयंती चैत्र सुदी पूर्णिमा 15 (बुधवार) सम्वत 2077 यानी दिनांक 8 अप्रैल 2020 को मनाया जाएगा। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक श्री हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन और बैठकी की झांकी होगी। प्रातः 7 बजे से रामायण जी का पूजन-अर्चन और मानस जी का एकाह पाठ, रामार्चा पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान पूर्व की भांति होगी।

विज्ञापन


महामारी के चलते लॉकडाउन की प्रक्रिया चल रही है, अतः मंदिर में बाहर का कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। जिसका हम सबको खेद है। हम सारे श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि आप सब श्री हनुमान महराज को अपनी श्रद्धा व भक्ति घर से ही अर्पित करें, ताकि विश्व इस संकट से यथाशीघ्र उबरे। अपने हनुमान जी महराज का नाम संतशिरोमाणि गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने संकटमोचन रखा और कलिकाल के सबसे प्रतापी देव जिनको भगवती सीता महरानी का वरदान भी प्राप्त है वह सक्षम भी है हम सबको इस त्रासदी से उबारने में। बस उनको याद दिलाना पड़ता है।
विज्ञापन


हम सब इस बार हनुमान जयंती को विशेष प्रार्थना भी करेंगे ताकि विश्व इस संकट से उबरे। दिनांक 9 से 11 तक सार्वभौम रामायण सम्मेलन जो कि पारंपरिक तौर पर चलता रहा है, उसके एवज में मंदिर में ही व्यास जी रामचरित मानस का कथा हनुमान जी महाराज को श्रवण कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 17 अप्रैल जो संगीत समारोह का नियमित कार्यक्रम था उसके जगह हनुमान जी महाराज को कुछ बड़े कला साधकों का संगीतांजलि 12 से 17 तक नियमित सायं 7:30 बजे से हनुमान जी महाराज को डिजिटल माध्यम से श्रवण कराया जाएगा। अब तक 20 कलासाधकों ने अपनी स्वीकृति दे दी है, जबकि पंडित जसराज ने अभी कल रात्रि में अपनी स्वीकृति दे दी है। जबकि पंडित जी अभी अमेरिका में हैं बावजूद उन्होंने कहा है कि हनुमान जयंती व संगीत समारोह में अपनी संगीतांजलि हनुमान जी के श्री चरणों में अर्पण करुंगा। सभी संगीतरसिकों को इसका लिंक जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अब तक प्राप्त कलाकारों की स्वीकृति
गायन :

पं जसराज
प. राजन-साजन मिश्र
पं. अजय पोहनकर
पं. अजय चक्रवर्ती
उस्ताद राशिद खां
अरमान खां
सुश्री कौशिकी चक्रवर्ती 
पं. उल्लास कसालकर

वादन :
श्री यूं राजेश-शिवमणि
पं. विश्वजीत राय चौधरी
पं. निलाद्री कुमार
श्री शाकिर खां
उस्ताद मोईनुद्दीन खा-मोमिन खां
पं. भजन सोपोरी-अभय सोपोरी

नृत्य :
पं. राममोहन महराज
पं. कृष्णमोहन महराज

तबला :
पं. कुमार बोस
पं. सुरेश तलवलकर
पं. अनिंदों चटर्जी-अनुब्रत चटर्जी
पं. समर साहा
पं. संजू सहाय
उस्ताद अकरम खां-जरगाम खां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed