{"_id":"5eacfbb5aab0cc716c365744","slug":"lockdown-army-special-train-reached-cantt-railway-station-after-38-days-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"38 दिन बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन, अहमदनगर से जवानों को लेकर गुवाहटी जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 दिन बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन, अहमदनगर से जवानों को लेकर गुवाहटी जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन
Sat, 02 May 2020 10:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 02 May 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों, तीर्थ यात्रियों और अन्य यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। वहीं 1000 जवानों को लेकर अहमदनगर से गुवाहटी जा रही आर्मी स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह 7.45 पर उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद 26 मार्च को आखिरी ट्रेन एर्नाकुलम पटना एक्सप्रेस आई थी, इसके बाद सिर्फ मालगाड़ी व पार्सल ट्रेनों का ही आवागमन होता रहा।
विज्ञापन
22 कोच वाली स्पेशल आर्मी ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही सफाईकर्मियों ने प्रत्येक कोच को सैनिटाइज किया। सभी कोच में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत जवान बैठे थे। करीब 20 मिनट रुकने के बाद 8 बजकर 8 मिनट पर ट्रेन पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से होते हुए गुवाहटी को रवाना हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
स्टेशन प्रशासन ने जवानों से सुविधाओं के बाबत फीडबैक भी लिया। आर्मी स्पेशल ट्रेन से वाराणसी में न कोई सवार हुआ और न ही कोई जवान उतरा। एहतियातन रेलवे चिकित्सकों की एक टीम भी स्टेशन पर पहुंच गई थी। लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से सिर्फ मालगाड़ी और पार्सल ट्रेन को ही परिचालन की छूट है।