फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lock break thieves blow millions from retired teacher's house

मऊ: ताला तोड़ चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से उड़ाया लाखों 

Sun, 28 Jun 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
lock break thieves blow millions from retired teacher's house
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाईपास पर रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय शिक्षक परिवार के साथ बेटे के पास गोरखपुर दस जून को गए थे। दस दिन बाद रविवार की शाम को वापस लौटने पर उन्हे घटना की जानकारी हुई। इस दौरान शिक्षक ने बताया कि चोर उनके घर से करीब दस लाख रुपये मूल्य का आभूषण और 45 हजार रुपया नगद चुरा ले गए। पीड़ित के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल करने में जुटी थी।

विज्ञापन


पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक विनोद पांडेय का मकान घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार में बाईपास पर मौजद है। विनोद के अनुसार उनका पुत्र शिवेंद्र कुमार पांडेय गोरखपुर में अध्यापक है। बीते 18 जून को विनोद अपने पुत्र शिवेंद्र के पास परिवार के साथ गए थे। इस दौरान अमिला स्थित मकान में ताला बंद था। दस दिन 28 जून की शाम नौ बजे के करीब वो घर लौटे। इस दौरान उन्हे दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन


यह देश विनोद के माथा ठनका, इस दौरान वो जल्दी से मकान के अंदर दाखिल हुए। इस  दौरान उन्हे मकान के अंदर मौजूद सभी सात कमरों का ताला टूटा मिला। साथ ही घर में रखा करीब दो सौ ग्राम सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी तथा 45 हजार रुपया नगद के साथ इनर्वटर, बैट्री और एलईडी टीवी आदि चोर चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में चोरी और अंदर की दशा देख विनोद पांडेय और उनके परिवार के सदस्य माथे पर हाथ रख जमीन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी घोसी समर बहादुर सिंह के साथ अनय पुलिस कर्मचारी पहुंचे। साथ ही मौका मुआयना करने में जुटे थे। 


कोतवाल घोसी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। पीड़ित के अनुसार चोर उनके घर से दो सौ ग्राम सोना और ढाई किलों चांदी का आभूषण के साथ अन्य सामान ले गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed