फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Load of Chandmari sub-centre will be distributed, 10 thousand people will get relief

Varanasi News: चांदमारी उपकेंद्र का लोड बंटेगा, 10 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Load of Chandmari sub-centre will be distributed, 10 thousand people will get relief
वाराणसी। ओवरलोड से जूझ रहे चांदमारी फीडर का लोड बांटकर कम किया जाएगा। इसके लिए बड़ालालपुर से एक लाइन निकालकर नटिनियादाई तक ले जाई जाएगी। लोड विभाजित कर दो क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। इससे लगभग 10 हजार की आबादी को कटौती और ट्रिपिंग से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बड़ालालपुर से संचालित चांदमारी फीडर लाइन लॉस और उपभोक्ताओं की बढ़ती तादाद के चलते ओवरलोड हो जाता है। गर्मी में इस फीडर की हालत ज्यादा खराब हो जाती है। पिछली गर्मी में इस फीडर पर 215 एंपीयर तक लोड चला गया था, जो कि हर हाल में 200 एंपीयर से कम ही रहना चाहिए। इसके कारण फॉल्ट बढ़ने से जमकर ट्रिपिंग हुई और उपभोक्ताओं को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोड ज्यादा होने का एक कारण यह भी है कि बड़ालालपुर बिजली घर से 33 केवी के उदयपुर और गोइठहां दो उपकेंद्र पहले से ही चलते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए चोलापुर से दो लाइनें निकालकर उदयपुर और गोइठहां को जोड़ने का प्रस्ताव है, लेकिन यह काम एनएचएआई के अपनी जमीन पर पोल लगाने की अनुमति न देने से प्रभावित है। इस बीच बिजली निगम के निर्माण खंड ने चांदमारी फीडर का लोड कम करने के लिए बड़ालालपुर से एक लाइन निकालकर नटिनियादाई तक ले जाकर मीरापुर बसहीं और आगे के इलाकों में आपूर्ति की योजना बनाई है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह के मुताबिक इस पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed