फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LLB final year student in BHU accuses doctor for misdeed police filed case

Varanasi: BHU की विधि छात्रा से चिकित्सक ने किया दुष्कर्म, डेढ़ साल से कर रहा था ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Oct 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 06:00 PM IST
सार

बीएचयू  में अध्यनरत एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा ने चिकित्सक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
LLB final year student in BHU accuses doctor for misdeed police filed case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्यनरत विधि संकाय की छात्रा ने सुश्रुत छात्रावास में रहने वाले चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल समेत अन्य आरोपों में गुरुवाररात लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि चिकित्सक ने धमका कर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। उधर, लंका पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने में जुट गई।

विज्ञापन


बिहार की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह विधि संकाय में एलएलबी की अंतिम वर्ष की छात्रा है। हरियाणा निवासी चिकित्सक डॉ. अजय गहलायन से उसकी डेढ़ साल पूर्व बीएचयू में ही मुलाकात हुई। डॉ. अजय बीएचयू ट्रॉमा सेंटर स्थित सुश्रुत छात्रावास के कमरा संख्या 130 में रहता है। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि डॉ. अजय ने अपने एक महिला मित्र के जरिये ब्लैकमेल किया और दिसंबर 2020 से अगस्त 2022 तक लगातार धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंका थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में आरोपी चिकित्सक और उसकी महिला मित्र की गिरफ्तारी को लेकर भी टीम गठित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed