फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LJP leader Chirag Paswan in varanasi breaks silence on ram vilas paswan idol controversy said purpose of installing the fathers statue is not to occupy bungalow

वाराणसी में चिराग पासवान: तोड़ी चुप्पी, कहा- पिता की मूर्ति लगाने का उद्देश्य बंगले पर कब्जा करना नहीं

Fri, 10 Sep 2021 03:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 03:43 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर लोजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की अगवानी की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि धीरे-धीरे हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी मजबूत बन रही है। 

विज्ञापन
LJP leader Chirag Paswan in varanasi breaks silence on ram vilas paswan idol controversy said  purpose of installing the fathers statue is not to occupy bungalow
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद चिराग पासवान शुक्रवार सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए लोजपा सांसद ने दिल्ली स्थित 12 जनपथ बंगले को खाली करने को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मूर्ति रखने से कोई बंगले पर कब्जा नहीं करता है। मैं जहां भी रहूंगा वहां पर वह मूर्ति जरूर रखी जाएगी।

विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में देश के हर जिले में रामविलास पासवान की मूर्ति लगाई जाएगी। बता दें कि चिराग पासवान ने  12 जनपथ स्थित सरकारी आवास में अपने पिता रामविलास पासवान की मूर्ति स्थापित कर दी है। आवास खाली करने का आदेश जारी होने के बाद चिराग द्वारा ऐसा किए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर लोजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की अगवानी की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि धीरे-धीरे हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भी मजबूत हो रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय का काफी योगदान है। उनके ही अगुवाई में हम चुनाव लड़ेंगे, रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः  आजमगढ़ पहुंचे निरहुआ ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- कितना भी जोर लगा लें, अब नहीं मिलने वाली सत्ता

यूपी में हो रहे विकास के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों से पूछना चाहिए कि वे कितने संतुष्ट हैं। यदि प्रदेश की जनता खुश है तो गठबंधन का कार्यकाल अच्छा रहा। यदि लोगों को संतुष्टि नहीं है तो प्रश्न जरूर  उठना  चाहिए। राहुल गांधी के मंदिर में दर्शन करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह सब की अलग-अलग आस्था का विषय है। 

12 सितंबर को रामविलास पासवान की बरसी

कहा कि गुरुवार को उनकी मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों वो हर उस नेता से मुलाकात कर रहे हैं जो लोग उनके पिताजी (रामविलास पासवान) के समकक्ष रहे हैं या उनके साथ राजनीति में रहे हैं। बताया कि इस मुलाकात का कारण 12 सितंबर को उनके पिता की बरसी है। इस असवर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वो नेताओं के आमंत्रित कर रहे हैं। इसके बाद वो गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed