फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Live telecast of jaw surgery in BHU Faculty of Dentistry

Varanasi: बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय में जबड़े की सर्जरी का होगा सजीव प्रसारण

Thu, 02 Mar 2023 09:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Mar 2023 09:29 PM IST
सार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित दंत चिकित्सा संकाय के ओरल मैक्सिलोफ्क्यल सर्जरी विभाग में तीन दिवसीय लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप का आयोजन 3 से 5 मार्च तक किया गया है। 

विज्ञापन
Live telecast of jaw surgery in BHU Faculty of Dentistry
ओरल मैक्सिलोफ्क्यल सर्जरी विभाग में चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित दंत चिकित्सा संकाय के ओरल मैक्सिलोफ्क्यल सर्जरी विभाग में तीन दिवसीय लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप का आयोजन 3 से 5 मार्च तक किया गया है। इस दौरान जबड़े की सात से 8 सर्जरी की जाएगी। इसका सजीव प्रसारण करने के साथ ही प्रतिभागियों को इससे जुड़ी बारीकियां भी बताई जाएंगी।
विज्ञापन


आम तौर पर सड़क दुघर्टना सहित अन्य घटनाओं में कई ऐसे मरीज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर आते हैं, जिनका जबड़े में चोट की वजह से वह पूरी तरह नहीं खुल पाता है। ऐसे मरीजों का प्राथमिक उपचार इमरजेंसी में होने के साथ ही दंत चिकित्सा संकाय के ओरल मैक्सिलोफ्क्यल सर्जरी विभाग में होता है। तीन दिवसीय वर्कशॉप भी इसी पर आधारित है।
विज्ञापन


वर्कशॉप में 100 से अधिक डॉक्टर शामिल होंगे
आयोजन सचिव डॉ. प्रीति तिवारी ने बताया कि जबड़े के ऑपरेशन के लिए प्रसिद्ध डॉ. आर एस नीएलकंदन, डॉ. दर्पण वी, डॉ. पुनीत वाधवानी ऑपरेशन करने वाली टीम का नेतृत्व करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, मलयेशिया आदि जगहों से कुल 100 से अधिक डॉक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बीएचयू में पहला ऐसा आयोजन है जिसमें जबड़े ने खुलने की समस्या समाधान के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। डा. प्रीति ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के निर्देशन में होने वाले वर्कशॉप में जबड़े न खुलने की सर्जरी टीएमजेए  एंक्यूलोसिस से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में ये समस्या अन्य जगहों से ज़्यादा पाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed