फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lit Fest in varanasi world of literature art and culture decorated in Kashi Governor inaugurate it

जानें क्या है लिट फेस्ट: आज से काशी में सजेगा साहित्य, कला और संस्कृति का संसार; राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

Fri, 07 Mar 2025 03:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 03:16 AM IST
सार

होटल ताज में कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही इस आयोजन में देशभर के नामचीन कलाकारों का जुटान होगा। साहित्य, कला और संस्कृति पर विशेष चर्चाएं होंगी।

विज्ञापन
Lit Fest in varanasi world of literature art and culture decorated in Kashi Governor inaugurate it
वाराणसी गंगा घाट। - फोटो : रोहित सोनकर

विस्तार

धर्म, कला और संस्कृति की नगरी बनारस में आज से साहित्य, कला और संस्कृति का संसार सजेगा। बनारस लिट फेस्ट के तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ नदेसर स्थित होटल ताज में असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को लिट फेस्ट का उद्घाटन होटल ताज में दोपहर 12 बजे होगा। ज्ञान गंगा में पंडित विश्वमोहन भट्ट की मोहन वीणा, कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक दीयासलाई पर संवाद होगा। इसी तरह राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, अमीश त्रिपाठी, विक्रम संपत और इला अरुण के साथ संवाद सत्र होगा। 
विज्ञापन


सूर्य प्रवाह में अहिल्याबाई पर आधारित नाटक का मंचन होगा। चंदन तिवारी की ओर से पद्मविभूषण शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी के साथ पं. विकास महाराज का सरोद वादन और शाम को कवि सम्मेलन होगा। सारस्वत हॉल में सात सत्रों में संवाद, विज्डम पैवेलियन में छह सत्रों में संवाद व पुस्तक का लोकार्पण और हारमोनी हब में दो सत्रों में संवाद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मान मीर को सुनने के लिए दुबई से बड़ी संख्या में श्रोता काशी पहुंच चुके हैं। नौ मार्च तक चलने वाले साहित्य, कला और संस्कृति के महोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से 700 लोग काशी पहुंचे हैं। नौ मार्च को संवाद सत्र के साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा।

तीन दिन में होंगे तीन कवि सम्मेलन
तीन दिनों में तीन कवि सम्मेलन होंगे। पहले दिन के कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आमंत्रित रचनाकारों को शामिल किया गया है। दूसरे दिन काशी के कवियों को मंच दिया जाएगा। तीसरे दिन के कवि सम्मेलन में बाहर और स्थानीय दोनों रचनाकार शामिल होंगे।

महिला दिवस पर होगा दो नाटकों का मंचन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए आठ मार्च को दो नाटकों का मंचन होगा। एक नाटक अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित होगा। दूसरा नाटक चिरइया महिला स्वावलंबन पर केंद्रित होगा। आठ मार्च को ही बनारसी परिधानों पर आधारित फैशन शो होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed