फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   list of Bangladeshi Rohingyas prepared in Varanasi divisional detention center will be established

UP: वाराणसी में बांग्लादेशी रोहिंग्या की तैयार होगी सूची, बनेगा मंडलीय डिटेंशन सेंटर; निगम को मिला ये निर्देश

Thu, 04 Dec 2025 05:39 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 05:39 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी मंडल के चार जिलों में अब बांग्लादेशी रोहिंग्या की खोज की जाएगी। शासन के निर्देश पर जल्द ही डिटेंशन सेंटर भी खोला जाएगा। इसकी तैयारी जगह की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
list of Bangladeshi Rohingyas prepared in Varanasi divisional detention center will be established
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: शासन के निर्देश पर मंडल चारों जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में बांग्लादेशी रोहिंग्या को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस, प्रशासन और एलआईयू की संयुक्त टीमें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही मंडल में डिटेंशन सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए शासन ने नगर निगम को जगह तलाशने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, पहले भी बांग्लादेशी रोहिंग्या को चिन्हित करने के लिए सर्वे हो चुका है। वाराणसी अभी तक कोई नहीं मिला है। लेकिन, अब नए सिरे से सत्यापन और सर्वे कराने की तैयारी है। उधर, नगर निगम से कहा गया है कि ऐसे स्थान को चिन्हित करें जिसे डिटेंशन सेंटर के रूप में स्थापित किया जा सके। उस सेंटर में रहने के साथ ही भोजन और टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


उधर, लखनऊ नगर निगम में बांग्लादेश के निवासी और रोहिंग्या के पकड़े जाने के बाद अब शासन के निर्देश पर नगर निगम और नगर पालिका में सफाईकर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर के चलते जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में दिक्कत
इन दिनों नगर निगम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में दिक्कत बढ़ गई है। कर्मचारियों के अनुसार एसआईआर फीडिंग कार्य में नगर निगम के 18 कंप्यूटर ऑपरेटर लगे हैं। इस वजह से दिक्कत आ रही है। प्रतिदिन आठों जोन में 100 से 120 आवेदन आते हैं।

तकरीबन 1000 से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं। मतदाता पहचान पत्र में कई लोगों की जन्मतिथि गलत है। इसे सुधरवाने के लिए भी लोग निगम कार्यलय पहुंच रहे हैं। इन लोगों को 10 दिसंबर के बाद बुलाया जा रहा है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्य की प्राथमिकता के चलते ऑपरेटर एसआईआर कार्य में लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed