फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   List of 500 houses is ready for NRI summit in varanasi

एनआरआई सम्मेलन के लिए 500 मकानों की सूची तैयार, वेबसाइट पर किया जाएगा लिंक

Thu, 11 Oct 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 11 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
List of 500 houses is ready for NRI summit in varanasi
- फोटो : self

विज्ञापन
वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमाननवाजी के लिए चयनित परिवारों का व्यवहार भी परखा जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की टीम चयनित परिवारों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेगी और उनके व्यवहार की तस्दीक करेगी। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक के लिए वाराणसी के चयनित पांच सौ मकानों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में 100 मकानों को खारिज भी किया गया है।

विदेश मंत्रालय की टीम आज  वाराणसी पहुंचकर प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेगी। इसके बाद चयनित मकानों की सूची और जानकारी को वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। बुधवार को विदेश मंत्रालय की टीम के दो दिवसीय प्रवास के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

 

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि आवासीय व्यवस्था को सबसे पहले अंतिम रूप दिया जा रहा है। टेंट और स्विस काटेज की मांग प्रवासियों की ओर से है। अब तक काशी आतिथ्य का विकल्प नहीं है। 13 अक्तूबर तक इस विकल्प को वेबसाइट पर लिंक किया जाएगा। अक्टूबर महीने में स्विस काटेज, जर्मन हैंगर सहित अन्य सुविधाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed