एनआरआई सम्मेलन के लिए 500 मकानों की सूची तैयार, वेबसाइट पर किया जाएगा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय की टीम आज वाराणसी पहुंचकर प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेगी। इसके बाद चयनित मकानों की सूची और जानकारी को वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। बुधवार को विदेश मंत्रालय की टीम के दो दिवसीय प्रवास के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि आवासीय व्यवस्था को सबसे पहले अंतिम रूप दिया जा रहा है। टेंट और स्विस काटेज की मांग प्रवासियों की ओर से है। अब तक काशी आतिथ्य का विकल्प नहीं है। 13 अक्तूबर तक इस विकल्प को वेबसाइट पर लिंक किया जाएगा। अक्टूबर महीने में स्विस काटेज, जर्मन हैंगर सहित अन्य सुविधाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।