फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Liquor supplying bihar from haryana Crime Branch arrested five smugglers with Fortuner in sonbhadra

यूपी: हरियाणा से बिहार सप्लाई हो रही शराब को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, फार्च्यूनर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 05:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Liquor supplying bihar from haryana Crime Branch arrested five smugglers with Fortuner in sonbhadra
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्राइम ब्रांच और घोरावल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने हड़हिया पहाड़ी के पास मुठभेड़ के बाद 35 लाख रुपये की शराब बरामद की है, साथ ही फार्च्यूनर सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को दोपहर 1 बजे घरोवाल कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि भारी मात्रा में शराब की तस्करी बिहार राज्य में की जा रही है। 26 जुलाई को फिर सूचना मिली कि तस्कर दो कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की भारी खेप बिहार ले जा रहे हैं।
विज्ञापन



सूचना पर घोरावल से मड़िहान जाने वाली सड़क पर हर हड़हिया पहाड़ी के पास फार्च्यूनर गाड़ी दिखी। पुलिस को देखते ही कार सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के बाद एक फॉर्च्यूनर कार व दो कंटेनर ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध शराब को हरियाणा के सोनीपत से बिहार ले जाना था। कंटेनर पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। वह माल के मालिक को नहीं जानते हैं। गाड़ी को बिहार पहुंचने के एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिलता था।

पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम नवीन पुत्र ईश्वर सिंह निवासी रिडाउ थाना खरखोदा जिला सोनीपत(हरियाणा), जितेंद्र पुत्र जवाहर सिंह निवासी विकास नगर थाना सदर (सोनीपत), रणसिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी सावण थाना बोध कला जिला चरखी दादरी (हरियाणा), नरेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी सावड़ थाना बोध कला जिला (चरखी दादरी) और सुखबीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी कागरोली थाना वाडडा जनपद भिवानी हरियाणा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed