फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Liquor mafia has protection of power: Ajay Rai

शराब माफिया को प्राप्त है सत्ता का संरक्षण : अजय राय

Thu, 10 Jun 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Liquor mafia has protection of power: Ajay Rai
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि शराब माफिया को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। शराब माफिया पर ऐसी कार्रवाई नहीं होती जिससे उनके हौसले पस्त हों। इसका सीधा मतलब है कि शराब माफिया को सत्ता का साथ मिला हुआ है। वह बुधवार को टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अवैध शराब से हो रही मौतों के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। धरने की शुरुआत महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुई। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में पिछले दिनों अवैध शराब पीने से 106 लोगों की मौत हुई है। सीएम योगी के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में अवैध शराब से कई लोगों की जान जा चुकी है। इन्हें रोकने में सरकार नाकाम है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अवैध शराब से मरने वालों के परिजनों को सरकार मुआवजा दे। कारोबार और उसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ सरकार तत्काल कार्रवाई करे। इस दौरान इमरान खान, सीताराम केशरी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, ओमप्रकाश ओझा, दिलीप चौबे, मनीष, अशोक सिंह, शैलेंद्र सिंह, गौरव कपूर, पूनम कुंडू, ऋ तु पांडेय, हसन मेहंदी कब्बन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed