फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Limit of 50 points removed research proposal to be written BHU administration decision regarding PHD admission

BHU News: 50 अंकों की बाध्यता खत्म...पीएचडी में दाखिले के लिए नियमावली बदली गई, 18 दिन से धरना दे रहे थे छात्र

Fri, 13 Oct 2023 10:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Oct 2023 10:49 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शोध प्रवेश परीक्षा को लेकर बनी नियमावली पर सवाल उठाते हुए छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय ने कई अहम फैसले किए।

विज्ञापन
Limit of 50 points removed research proposal to be written BHU administration decision regarding PHD admission
शोध में दाखिले को लेकर बनी नियमावली का विरोध कर रहे थे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में शोध में दाखिले को लेकर छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने, अनशन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई अहम फैसले किए। रेट/नेट एक्जंपटेड श्रेणी में जेआरएफ/नेट के नॉर्मलाइज्ड स्कोर में से 50 अंक पाने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह अब अभ्यर्थियों को टेस्ट-बी में भौतिक रूप से उपस्थित होकर शोध प्रस्ताव लिखना होगा। शोध प्रस्ताव के विभिन्न भागों के अंकों की योजना प्रवेश के समय पर घोषित की जाएगी। इसका आदेश जारी करने के साथ ही छात्रों को भी जानकारी दे दी गई है। इसके बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 18 दिन से छात्र परीक्षा नियंता कार्यालय पर धरना देकर शोध में दाखिले की नियमावली को गलत बताकर नेट जेआरएफ की परीक्षा के अंकों के आधार पर नामांकन प्रक्रिया रद करने के साथ 11 सूत्रीय मांग कर रहे थे।  आदेश में रेट/नेट एक्जंपटेड श्रेणी के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार के लिए पूर्व में निर्धारित फॉर्मूला वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन


कहा गया कि इसके स्थान पर सामान्य श्रेणी के उन सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिन्होंने टेस्ट-बी में 40 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। साथ ही ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थी जो 35 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, वह साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेट/एनटीए के तहत प्रवेश के लिए एकेडमिक रिकॉर्ड के लिए दिए जाने वाले प्रस्तावित जेआरएफ/नेट के अंक देने का निर्णय भी वापस ले लिया गया है। हालांकि, रेट/नेट एक्जंपटेड श्रेणी के तहत प्रवेश के लिए एकेडमिक रिकॉर्ड के लिए जेआरएफ के लिए 5 अंक और नेट के लिए 2.5 अंक मिलना जारी रहेगा। विश्वविद्यालय द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि वर्ष में एक बार ही पीएचडी में प्रवेश करने के प्रस्ताव को समीक्षा समिति को भेजा जाएगा। समिति पहलुओं पर विचार के बाद अनुशंसा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed