फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Light shocks of the earthquake in Kashi

काशी में फिर भूकंप के हलके झटके

Mon, 04 May 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 04 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Light shocks of the earthquake in Kashi
पूर्वांचल में रविवार को भूकंप के झटकों ने लोगों को आशंका से भर दिया। भोर में सवा तीन बजे के करीब नेपाल के कोडारी से 29 किलोमीटर दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके काशी और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने महसूस किए। लगभग 30 सेकेंड की अवधि के इस भूकंप की चर्चा महसूस करने वालों ने अपने पड़ोसियों से की। इससे तमाम लोग दिन भर सशंकित रहे। 
विज्ञापन


रविवार को भोर में काशी में कई इलाकों में लोगों ने धरती में हलका कंपन महसूस किया। अर्दली बाजार इलाके की अरुंधति ने अपने परिवार के सदस्यों को रात में ही जगा दिया जबकि हनुमान घाट की रहने वाली सीमा मिश्रा और शिवाला के अमृत श्रीवास्तव ने भी भोर में भूकंप के झटके महसूस किए। इनका कहना है कि कंपन 30 सेकें ड तक रहा। इस तरह के अनुभव आसपास के जिलों में भी लोगों को हुए। भोर होने के कारण अधिकांश लोग गहरी नींद में सोए थे और सुबह भूकंप की जानकारी होने पर भौचक रह गए।
विज्ञापन


वैज्ञानिक भूकंप के बारे में दावे के साथ कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भूभौतिकी के प्रोफेसर एसएन पांडेय ने बताया कि लखनऊ से कुछ लोगों ने फोन करके भूकंप के बारे में सूचना दी है, लेकिन ऐसे झटके आसानी से महसूस नहीं किए जा सकते हैं। भूगर्भ वैज्ञानिक प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी के मुताबिक कोडारी बनारस से हवाई डिस्टेंस में ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके को केवल संवेदनशील लोग ही महसूस कर सकते हैं। दो बार आए भूकंप और लगातार उसकी चर्चाओं के कारण शहर में इसके प्रति संवेदनशीलता जरूर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भूकंप एक बड़ी प्राकृतिक परिघटना होती है। उसके बाद धरती को स्थिर होने में समय लगता है। जो झटके आ रहे हैं, वे उसी का नतीजा हैं लेकिन इनकी तीव्रता उत्तरोत्तर कम होती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed