फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Light metro, rope-way, water-way will relieve the problem of jam in Varanasi

वाराणसी में जाम की समस्या से निजात दिलाएगी लाइट मेट्रो, रोप-वे, वाटर-वे

Thu, 26 Dec 2019 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Light metro, rope-way, water-way will relieve the problem of jam in Varanasi
Rope Way - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

जाम की समस्या से निजात दिलाने और लिए लाइट मेट्रो, रोप-वे, वाटर-वे और बस संचालन प्रेजटेंशन राइट्स संस्था ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में किया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दो बिंदुओं पर राइट्स के डीजीएम तरुण जैन से पूरी योजना के संचालन से होने वाली आय का पूरा ब्योरा मांगा है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है। 12 हजार करोड़ रुपए की योजना तीन चरणों में पूरी होगी। कंप्रेसिव सुगम यातायात में 2041 तक की संभावित 38 लाख आबादी व 12 लाख रोजगार को दृष्टि में रखकर बनाया गया है।

विज्ञापन


कंपनी ने मेट्रो के बजाय लाइट मेट्रो, रोप वे को अधिक ठीक माना है। लाइट मेट्रो का रूट बीएचयू से शिवपुर भेल तक दिखाया गया। इसमें 14 से 16 स्टेशन होंगे। रोप-वे को गोदौलिया, रथयात्रा, कैंट रेलवे, सिटी रेलवे स्टेशन, खिड़कियां घाट तक दिखाया गया। वाटर-वे को खिड़कियां घाट से सामने घाट तक दिखाया गया। गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक दिखाया गया। खिड़कियां घाट से कैंट तक वरुणा कॉरिडोर को यातायात में दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त बस रैपिड व नॉर्मल बस यातायात को दिखाया गया है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने सुझाव दिया कि यातायात के माध्यम में यह ध्यान रखा जाए कि यात्री के पास सामान, बैग, सूटकेस, झोला जैसा सामान ट्रांसपोर्ट हो सके। विशेषकर रोप वे में इसका जरूर ध्यान रखा जाए। यातायात योजना में प्रस्ताव आया कि यात्री किसी क्षेत्र में किसी भी साधन से यात्रा कर सके। सभी जंक्शन पर लिंक होंगे। ताकि किसी न किसी साधन का विकल्प जनता के पास हो। खिड़किया घाट पर बड़ा जंक्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Light metro, rope-way, water-way will relieve the problem of jam in Varanasi
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पांडेयपुर में भी लाइट मेट्रो का बनाएं जंक्शन

व्यापारी अजीत सिंह बग्गा और कवींद्र जायसवाल ने सुझाव दिया कि पांडेयपुर में भी जंक्शन बनाया जाए। वरुणा पार इलाके में सीधे भेल लाइट मेट्रो को ले जाने के दौरान पांडेयपुर भी बड़ा व्यापारिक केंद्र हैं।

कमिश्नर ने की खराब सड़कों की रिपोर्ट तलब

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने 31 जनवरी 2020 तक पूरी होने वाली 45 परियोजनाओं की समीक्षा कमिश्नरी में की। विभागीय समन्वय बनाकर काम कराने को कहा। सड़क पर बांस-बल्ली, खंभा गाड़ने की अनुमति न दी जाए। बगैर अनुमति सड़क खुदाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी। विभागीय उच्चाधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तलब की है। पीडब्ल्यूडी से खराब सड़कों की सूची कारण सहित तलब की।

सड़कों पर पानी लीकेज व सीवर लीकेज पर कमिश्नर ने कड़ी चेतावनी दी कि लीकेज तत्काल ठीक नहीं होता संबंधित विभाग पर एफआईआर दर्ज होगी। ठेकेदार के भरोसे नहीं विभागीय जेई मौके पर रहे। कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि हर हाल में समय से काम पूरा कराएं। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर और प्रमुख चौराहों पर लगने वाले कैमरों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed