{"_id":"fb54cc182d49ee21bd572846b2dfec44","slug":"lighiting-in-langada-masjid-and-dargah-ocation-of-baraeafat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबी के नूर से रौशन हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबी के नूर से रौशन हुआ शहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हजरत मोहम्मद (स.) की पैदाइश की खुशी में शनिवार को नबी के नूर से पूरा शहर रौशन हो गया। इस दौरान बेनियाबाग से लेकर रेवड़ी तालाब, मदनपुरा और बजरडीहा में नूरानी माहौल देखने लायक है। रंग-बिरंगी झालरों से मस्जिदों जगमग हो गई और ...सरकार की आमद मरहबा, ...दिलदार की आमद मरहबा जैसेनारे फिजां में गूंजने लगे।
बारावफात की पूर्व संध्या पर मगरिब बाद 12 रबी-उल-अव्वल के आगाज के साथ नबी की पैदाइश का दिन भी शुरू हो गया। मगरिब बाद हर ओर जश्ने चिरागां किया गया। बेनियाबाग, नई सड़क, रेवड़ी तालाब, दालमंडी, बजरडीहा, गौरीगंज, अर्दलीबाजार आदि मुसलिम इलाकों की रौनक देखते बनीं। उधर, मुस्लिम
घरों में जहां हजरत मोहम्मद के नाम से फातिहा दिलाने का दौर शुरू हुआ तो मस्जिदों में तकरीरें भी हुईं। उधर, रात दस बजे मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की ओर से हड़हा सराय से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। इसमें नबी की आमद का पैगाम लेकर बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी इस जुलूस में
विज्ञापन
शामिल हुए। जुलूस छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क होता हुआ बेनियाबाग मैदान पहुंचकर खत्म हुआ। वहीं अंजुमन इत्तेहादे मिल्लत की ओर से सुबह मस्जिद हकीम सलामत अली व मदरसा ख्वाजा गरीब नवाज हबीबपुरा से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जुलूस के पहले मौलाना इकरामुद्दीन, मौलाना असलम रजा, मौलाना मोहम्मद रजा ने मुल्म की सलामती के लिए दुआ की। संयोजन मुमताज अहमद रजवी का रहा।