कैंसर से जूझ रहे बच्चे को जीवनदान , नौ साल के बच्चे का स्टेम सेल प्रत्यारोपण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के बाल रोग विभाग में ग्रंथि कैंसर से जूझ रहे नौ साल के बच्चे के स्टेम सेल का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। पूर्वांचल का यह पहला मामला है। बच्चा वह पूरी तरह स्वस्थ है। बाल रोग विभाग की प्रो. विनीता गुप्ता ने बताया कि करीब एक महीने में बच्चे का प्रत्यारोपण किया गया।
प्रो. गुप्ता ने बताया कि बच्चे के इलाज में करीब एक लाख का खर्च आया और यह अस्पताल के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इसमें किसी तरह का कोई बाहरी सहयोग नहीं लिया गया। बाहर इलाज में करीब चार से पांच लाख रुपये का खर्च आता। सोनभद्र निवासी यह बच्चा ग्रंथि कैंसर के इलाज के लिए करीब चार साल पहले आया था।
दो साल बाद तकलीफ हुई तो फिर आया। इस बार अस्पताल में भर्ती कर बच्चे के कैंसर को खत्म करने के लिए पहले कीमोथेरेपी दी गई, इसके बाद उसी की रक्त से स्टेम सेल कोशिकाओं को निकाला गया। इसके बाद अतिरिक्त कीमोथेरेपी देकर पहले से एकत्र स्टेम सेल कोशिकाओं को प्रत्यारोपित किया गया। सात दिन बाद नई कोशिकाओं का उत्पादन होने लगा और आगे चलकर ल्यूकोसाइट काउंट सामान्य हो गया।