फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Life imprisonment sentenced to accused of kidnapping child in varanasi

Varanasi: बच्चे के अपहरण के दोषी को उम्रकैद की सजा, 16 माह पहले वारदात को दिया गया था अंजाम

Mon, 30 Jan 2023 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

अपर सत्र न्यायाधीश (त्रयोदश) मनोज कुमार सिंह की अदालत ने आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में प्रयागराज के टकटईयां, करछना निवासी अभियुक्त मदन लाल पटेल को दोषी पाया। आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई

विज्ञापन
Life imprisonment sentenced to accused of kidnapping child in varanasi
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश (त्रयोदश) मनोज कुमार सिंह की अदालत ने आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में प्रयागराज के टकटईयां, करछना निवासी अभियुक्त मदन लाल पटेल को दोषी पाया है। अभियुक्त को अदालत ने आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय के अनुसार मोहनसराय, गंगापुर निवासी अशोक कुमार ने रोहनिया थाने में 8 सितंबर 2021 को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसके ढाबे पर टकटईयां, करछना निवासी मदन लाल पटेल करीब एक माह से काम करता था। मदन 8 सितंबर की सुबह उसके पुत्र यश का अपहरण कर भाग गया था।
विज्ञापन


कुछ घंटे बाद उसने फोन कर उसके पुत्र को छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग की थी। तहरीर के आधार पर रोहनिया थाने की पुलिस ने मदन पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया था और उसके कब्जे से अपहृत बच्चे को बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed