सोनभद्र : बहन से राखी बंधवाने पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
रात्रि में उप राज्यपाल बहन के घर विश्राम करेंगे और रविवार को राखी बंधवाने के बाद दोपहर पौने दो बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वापस हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को अपनी बहन से राखी बंधवाने सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव पहुंचे। उप राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। देर रात तक जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य अधिकारी आमडीह में डटे रहे। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
गाजीपुर निवासी जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बहन आमडीह गांव में रहती है। वह पिछले कई सालों से बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आते रहे हैं, हालांकि उप राज्यपाल बनने के बाद उनका यहां प्रथम आगमन होगा। प्रोटोकाल के अनुसार उप राज्यपाल को शाम 06:55 मिनट पर अपनी बहन के घर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा से करीब एक घंटा 45 मिनट देर से उप राज्य पाल बहन के घर पहुंचे।
सुरक्षा के मद्देनजर उप राज्यपाल की बहन के घर से लेकर राजमार्ग तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर गई है। डीएम अभिषेक सिंह, एसपी, द्वय एएसपी समेत अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे रहे। एसपी ने मातहतों को संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल हिरासत में लेने का निर्देश दिया है।
वहीं सादी वर्दी में भी पुलिस की 20 टीमें अलग अलग भ्रमण कर संदिग्धों पर पैनी नजर बनाए हुई हैं। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उप राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी, उनके ओएसडी और पर्सनल असिस्टेंट भी आएं है। रात्रि उप राज्यपाल बहन के घर विश्राम करेंगे और रविवार को राखी बंधवाने के बाद दोपहर पौने दो बजे वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वापस हो जाएंगे।