फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   letter sent to chief registrar for data adjustment of birth and death certificate

जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के डाटा समायोजन के लिए मुख्य रजिस्ट्रार को भेजा पत्र

Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
letter sent to chief registrar for data adjustment of birth and death certificate
ई नगर सेवा पोर्टल पर दर्ज जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र डाटा सिविल रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर समायोजित कराने के लिए नगर निगम की ओर से पत्र भेजा गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने मुख्य रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर ई नगर सेवा पोर्टल से निर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को सिविल रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर समायोजित कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिन लोगों का ई नगर सेवा पोर्टल पर वर्ष 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बना है। वह डाटा दोबारा प्रमाणपत्र नगर निगम से मिलना मुश्किल है। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग के अमृत मिशन के तहत वर्ष 2016 से ई नगर सेवा पोर्टल से समस्त जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र रजिस्ट्रार के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी करने का कार्य शुरू हुआ। 31 जनवरी 2021 तक सभी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र उक्त पोर्टल से ही जारी किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के निर्देश पर नगर निगम, वाराणसी ने उक्त पोर्टल को बंद कर दिया। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत किए जाने के निर्देश पर एक फरवरी से इस पोर्टल से प्रमाणपत्र जारी किया जाने लगा। जिसका परिणाम हुआ कि पहले वाले पोर्टल से जारी तकरीबन पांच लाख जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का डाटा नहीं मिल रहा है। पहले वाला पोर्टल भी अब नहीं खुल रहा है। जिन लोगों के पास जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सुरक्षित है, उसके आधार पर डाटा नए वाले पोर्टल पर समायोजित कर लिया जा रहा है। लेकिन जिनके पास नहीं है, उसका कोई हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed